ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दीपावली पर चीन को भारतीय बाजार से लगेगा 60 हजार करोड़ का झटका

नई दिल्‍ली : (मानवीय सोच) इस साल दीपावली में भारतीय बाजार में चीनी सामान का धंधा मंदा रहने वाला है. दुकानदार ‘मेड इन इंडिया’ प्रोडक्‍ट्स को बढ़ावा दे रहे है.  इसको लेकर भारतीय व्यापारियों के बड़े संगठन कन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT)का अनुमान है कि चीन को इस दीवाली सीजन में करीब 60 हजार करोड़ रुपये का नुकसान होगा. दीपावली के पर्व को 10 दिन का वक्‍त ही रह गया है, ऐसे में बाजार सज चुका है. खरीदारों की भीड़ भी है लेकिन बाज़ार में चीन के सामान की पहले जैसी भरमार नहीं. CAIT के  दुकानदारों के बीच किए गए सर्वे के मुताबिक, इस दीवाली सीजन में भारतीय बाजार से चीन को करीब 60 हजार करोड़ का झटका लगने वाला है.

CAIT के महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने NDTV से बातचीत में कहा, “दीपावली त्योहार की पूजा से घर की साज सज्जा, तक के सामान की बात करें तो इस साल मुझे  उम्मीद है कि चीन को लगभग 60 हजार करोड़ के व्यापार का नुकसान देंगे.” समय के साथ-साथ भारतीय बाजार ने स्वदेशी सामान पर भरोसा दिखाना शुरू किया है. यही वजह है कि चीन को भारतीय बाजार से लगने वाला झटका साल दर साल बढ़ रहा है.

– 2021 में चीन को दीपावली पर भारत से 40 हजार करोड़ का नुकसान हुआ जबकि 2020 में 30 हजार करोड़ का नुकसान था.

दुकानदार भी ‘मेड इन इंडिया’ को बढ़ावा दे रहे हैं क्योंकि शिकायत कम है. सदर बाजार के व्यापारी जितेंद्र कुमार जतिन कहते हैं कि पहले काफी माल चीन से आता था लेकिन अब ज्यादातर माल इंडिया में ही बन रहा है. चीन का जो माल आता था, वह अच्छा नहीं होता था और लोग शिकायत करते थे लेकिन अब शिकायत घटी हैं और खरीदार ज़्यादा खुश हैं. सदर बाजार के ही दुकानदार सुरेश जायसवाल बताते हैं कि अब हम ज्यादातर प्रोडक्ट अपना ही बनवाते हैं और इंडियन आइटम बेचने में बिलीव करते हैं. मौसम से थोड़ा सा बाजार का हाल खराब है. अगर प्रभु ने चाहा तो जो भी माल है वो निकल जाएगा. हम चाइना के प्रोडक्ट नहीं बेचते. कोशिश रहती है कम बिके लेकिन इंडिया का प्रोडक्ट बिके. 

बता दें CAIT 40 हजार व्यापारियों का संगठन है और इससे  देश के करीब 8 करोड़ व्यापारी जुड़े हैं. कैट के मुताबिक इस दीपावली सीजन में डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा के व्यापार की संभावना है. पिछले साल इस सीजन में सवा लाख करोड़ का व्यापार हुआ था, वहीं 2020 में 72 हजार करोड़ और 2019 में 60 हजार करोड़ का. दूसरे शब्‍दों में कहें तो अब तक चीन के सामान  से जगमगाती दीपावली धीरे-धीरे स्वदेशी सामान से रोशन होती दिख रही है.

Scroll to Top