ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

फारुख अब्दुल्ला ने केंद्र पर साधा निशाना ; ‘मैं भारतीय मुसलमान हूं, चीनी नहीं

महाराष्ट्र  (मानवीय सोच) राजधानी मुंबई में गुरुवार को विपक्ष की क्षेत्रीय पार्टियों के नेताओं का जमावड़ा लगा है. मौका है ‘छगन भुजबल के अमृत महोत्सव’ का. इस मौके पर नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारुख अब्दुल्ला ने कांग्रेस की तर्ज पर भारत को जोड़ने की बात कही. फारुख अब्दुल्ला ने कहा, ‘मैं एक मुसलमान हूं, लेकिन कोई चीनी मुसलमान नहीं. मैं भारतीय मुसलमान हूं. हमें कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत को जोड़े रखना है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमें भारत को एक करना है. हम सब में भिन्नता है, लेकिन हम इकट्ठा होकर ही भारत बना सकते हैं. क्योंकि मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना. हिंदी हैं हम वतन है हिंदोस्ता हमारा’.

फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि धर्म भले अलग हैं, लेकिन वो हमें जोड़ता है. क्या भगवान राम सिर्फ हिंदुओं के हैं? वो तो अंग्रेजों, रूसियों के भी भगवान हैं. लेकिन सबको अलग किया जा रहा है. हम मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ते हैं किसके सामने? वही ना जो हम सबका है.’

 फारुख ने आगे कहा, ‘आज गरीब महंगाई में पिस रहा है. हर दिन बेरोजगारी बढ़ रही है. लेकिन एक बात कहता हूं… भगवान को कभी छोड़िएगा नहीं. भगवान और अल्लाह ही हमें इस मुसीबत से बाहर निकालेगा.”

बता दें कि राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष छगन भुजबल 15 अक्टूबर 2022 को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर छगन भुजबल गौरव समिति की ओर से राष्ट्रवादी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद शरद पवार की अध्यक्षता में 13 अक्टूबर 2022 को दोपहर 1.30 बजे मुंबई के षणमुखानंद सभागार में ‘अमृत महोत्सव’ समारोह का आयोजन किया गया. इसमें फारुख अब्दुला के साथ ही उद्धव ठाकरे और शरद पवार मौजूद रहे.

Scroll to Top