ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बीजेपी से निष्कासित प्रीतम सिंह लोधी ने दिखाई ताकत

ग्वालियर: (मानवीय सोच) बीजेपी से निकाले गए प्रीतम सिंह लोधी  अब खुद का वर्चस्व कायम करने में लगे हैं। खुद को ताकतवर साबित करने के लिए प्रीतम सिंह लोधी ने शक्ति प्रदर्शन भी करना शुरू कर दिया है। दशहरा मिलन समारोह के नाम पर प्रीतम सिंह लोधी ने ग्वालियर में शक्ति प्रदर्शन किया है। इस शक्ति प्रदर्शन की खास बात यह रही कि समारोह में शामिल सभी लोग हथियारों से लैस होकर आए थे। बंदूक और तलवारों के साए में यह दशहरा मिलन समारोह मनाया गया। शहर के जलालपुर इलाके स्थित तलवार वाले हनुमान मंदिर परिसर में प्रीतम सिंह लोधी की तरफ से दशहरा मिलन समारोह आयोजित किया गया था।

खास बात यह रही कि इसमें यादव समाज के नेता भी शामिल हुए थे। दशहरा मिलन समारोह के नाम पर शक्ति प्रदर्शन कर रहे प्रीतम सिंह लोधी ने समारोह में अपने समर्थकों के आगे साफ शब्दों में कह दिया कि न हम अत्याचार करेंगे और न अत्याचार देखेंगे और आखिर में उन्होंने कहा कि न अत्याचार सहेंगे। प्रीतम सिंह लोधी के इन शब्दों के साथ कार्यक्रम में मौजूद उनके समर्थकों ने बंदूक और तलवार लहराकर अपनी सहमति दी।

प्रीतम सिंह लोधी के तेवर देखकर साफ लग रहा है कि प्रीतम सिंह लोधी अब बीजेपी को अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं और यही वजह है कि वे समय-समय पर शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रीतम सिंह लोधी बीजेपी के नेता थे। उन्होंने ब्राह्मण समाज के ऊपर टिप्पणी की थी। इसके बाद पार्टी ने बाहर निकाल दिया था। इसके बाद से प्रीतम सिंह लोधी लगातार बीजेपी के खिलाफ बोल रहे हैं।

साथ ही इस कार्रवाई के खिलाफ ओबीसी समाज भी उनके साथ खड़ा नजर आ रहा है। चंबल इलाके के कई गांवों में ओबीसी समाज के लोगों ने ब्राह्मणों से पूजा नहीं करवाने का फैसला किया था। इसके साथ ही ओबीसी समाज के बैनर तले प्रीतम सिंह लोधी लगातार सभाएं भी कर रहे हैं। चुनावी साल में प्रीतम सिंह लोधी बीजेपी के लिए नई मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।

Scroll to Top