यूपी से विदा हो रहा मॉनसून, मौसम विभाग के मुताबिक कुछ दिनों में बढ़ेंगी ठंड

यूपी   (मानवीय सोच)  मानसून अब विदा होने जा रहा है। मौजूदा समय बदली-बारिश का अंतिम दौर चल रहा है। इसके बाद मानसून की विदाई मान ली जाएगी। धीरे धीरे शुष्क पछुआ हवाएं प्रभाव बढ़ा रही हैं। नतीजतन जिन जिलों में बादल छंट चुके हैं वहां तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी।

अक्तूबर माह में हुई बारिश से धरती की सतह ठंडी हो गई है। ऐसे में उच्च हिमालयी क्षेत्रों से हो कर आ रही पछुआ हवाएं आने वाले समय में तापमान में गिरावट लाएंगी। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में बारिश का सिलसिला पश्चिम में थम चुका है। शेष जिलों से भी एक दो दिन में खत्म हो जाएगा। जब तक बादल रहते हैं तब तक न्यूनतम तापमान अधिक रहता है। बादल छंट जाने के बाद रात के न्यूनतम तापमान में इसके बाद गिरावट शुरू हो जाएगी।
दो डिग्री गिरा लखनऊ का तापमान

लखनऊ में लगातार हुई बारिश के बाद दिन में धूप निकली लेकिन उसमें तल्खी कम थी। नतीजतन अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.8 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आमतौर पर आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 22 डिग्री के आसपास रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *