ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

परमाणु क्षमता से लैस पनडुब्बी INS अरिहंत ने बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली,  (मानवीय सोच)  परमाणु क्षमता से लैस पनडुब्बी INS अरिहंत ने शुक्रवार को बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बैलिस्टिक मिसाइल का आज एक पूर्व निर्धारित सीमा तक परीक्षण किया गया। मिसाइल ने बंगाल की खाड़ी में लक्ष्य को उच्च सटीकता के साथ साधा और सभी परिचालन एवं तकनीकी मानकों को पूरा किया।

न्यूनतम प्रतिरोधक क्षमता नीति पर जोर

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारत की विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोधक क्षमता की नीति को ध्यान में रखते हुए एक मजबूत, काफी समय तक टिकने वाला और सुनिश्चित प्रतिशोध क्षमता है, जो इसकी No First Use की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘भारत की ‘विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोधक क्षमता’ की नीति को ध्यान में रखते हुए यह एक मजबूत और सुनिश्चित प्रतिशोध क्षमता है। यह हमारी ‘पहले उपयोग न करने’ की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।’

देश की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता के लिए महत्वपूर्ण

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आइएनएस अरिहंत द्वारा SLBM का सफल प्रशिक्षण लान्च चालक दल की योग्यता साबित करने और SLBN कार्यक्रम को मान्य करने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह देश की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता के लिए महत्वपूर्ण है।

क्या है आइएनएस अरिहंत

बता दें कि आइएनएस अरिहंत देश की और एकमात्र परमाणु से लैस बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी है। इसकी खासियत है कि यह पनडुब्बी जमीन, हवा और समुद्र से परमाणु हमला करने में सक्षम है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आइएनएस अरिहंत देश को उन दुश्मनों से बचाता है, जो भारत पर परमाणु हमला करने की ताकत रखते हैं।

Scroll to Top