ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दुर्गा पूजा मेला मेंडांस कंपटीशन के नाम पर कराया जा रहा था अश्लील नृत्य

आजमगढ़ (मानवीय सोच) आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली के लालगंज कस्बा में आयोजित दुर्गा पूजा मेला के दौरान एक पूजा समिति ने डांस कंपटीशन के नाम पर अश्लील नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया था। वहीं महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहे युवक को पुलिस की कस्टडी से कुछ लोगों ने पथराव कर छुड़ा लिया था। इन दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दबिश की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इससे कस्बे में खलबली मच गई है। पुलिस ने अश्लील नृत्य कराने में 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। जबकि पकड़े गए युवक को छुड़ाने में नौ नामजद और 35 अज्ञात पर मुकदमा किया है। लालगंज पुलिस चौकी से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर स्थापित पूजा समिति के लोगों ने तीन दिवसीय दुर्गा पूजा मेला के अंतिम दिन डांस कंपटीशन का आयोजन किया था।

बार बालाओं का डांस कराया जा रहा था
डांस कंपटीशन की आड़ में बार बालाओं का डांस कराया जा रहा था, जिसका वीडियो वायरल हुआ तो चौकी प्रभारी अनुपम जायसवाल ने मौके पर पहुंच कर अश्लील डांस के कार्यक्रम को बंद कराया। इस मामले में चौकी प्रभारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें पूजा समिति के अध्यक्ष समेत दर्जन भर लोगों को नामजद किया गया है।

वहीं मेला के अंतिम दिन ही भीरा चौराहे पर महिलाओं व युवतियों से एक युवक छेड़खानी कर रहा था, जिसे महिलाओं ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम विकास सोनकर पुत्र संतोष सोनकर निवासी बलरामपुर थाना शहर कोतवाली बताया था।
पुलिस उसे चौकी लेकर जा रही थी कि कस्बा निवासी धर्मेंद्र सोनकर व 36 से अधिक लोगों ने एक पूजा पंडाल के सामने पुलिस टीम पर पथराव कर उसे छुड़ा लिया था। इस घटना में चौकी प्रभारी समेत कुछ पुलिस कर्मी घायल हुए थे तो वहीं मेला में अफरातफरी भी मच गई थी।
इस मामले में भी चौकी प्रभारी की तहरीर पर धर्मेंद्र समेत नौ नामजद व 35 अज्ञात पर मुकदमा हुआ है। पुलिस अब दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की कवायद में जुट गई है। जिससे कस्बे के लोगों में खलबली मच गई है।
Scroll to Top