ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हादसे के समय 230 किलोमीटर प्रति घंटा थी बीएमडब्ल्यू की रफ्तार, FB लाइव से खुलासा

सुल्तानपुर   (मानवीय सोच) पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को हुए हादसे के वक्त बीएमडब्ल्यू कार की रफ्तार अनियंत्रित थी। हादसे के बाद वायरल हो रहा एक वीडियो इसकी पुष्टि कर रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे से पहले कार सवार इंजीनियर दीपक कुमार अपने किसी मित्र के साथ फेसबुक पर लाइव थे। इस दौरान कार सवार लोगों की बातें लाइव चल रही थीं। इस वीडियो के मुताबिक हादसे के वक्त बीएमडब्ल्यू की रफ्तार 230 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

फेसबुल लाइव में चारों कार सवार आपस में बात करते हुए सुने जा सकते हैं। वो कार की रफ्तार 300 तक ले जाने के लिए कह रहे थे। इस दौरान एक ने कहा कि हम चारों एक साथ मरेंगे… दुर्भाग्य से ऐसा ही हुआ। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए तो सभी के शव भी क्षत विक्षत हो गए थे। हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौत हो गई। शनिवार को एक साथ चारों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

डॉ. आनंद के परिवार में सभी डॉक्टर
बिहारके रोहतास जिले के डेहरी ओनसोन काली स्थान मोहन बिगहा निवासी डॉ. आनंद प्रकाश की माता का चिकित्सालय है। मौजूदा समय में डॉ. आनंद प्रकाश बिहार के जमुहार स्थित एनएमसीएच में लेप्रोसी विभाग में एचओडी के रूप में कार्यरत थे। इनके पिता डॉ. निर्मल प्रकाश सीएमओ थे। उन्होंने वीआरएस ले लिया है। डॉ. आनंद की पत्नी वंदना डॉक्टर हैं। बड़े भाई आदित्य प्रकाश भी डॉक्टर हैं। वर्ष 2020 में ही डॉ. आनंद ने डॉ. वंदना के साथ शादी की थी। 

भाई के बिना परिवार अधूरा : चंदन
बिहार के औरंगाबाद निवासी इंजीनियर दीपक कुमार के परिवार में पत्नी अनिता के साथ ही दो बच्चे हैं। बच्चों में गौरव (8) व प्रभास (6) हैं। भाई का शव लेने जिले में पहुंचे चंदन कुमार का रो-रोकर बुरा हाल था। चंदन ने बताया कि भाई के बिना परिवार बिखर गया। हम अधूरे हो गए। 

भाई के बिना परिवार अधूरा : चंदन
बिहार के औरंगाबाद निवासी इंजीनियर दीपक कुमार के परिवार में पत्नी अनिता के साथ ही दो बच्चे हैं। बच्चों में गौरव (8) व प्रभास (6) हैं। भाई का शव लेने जिले में पहुंचे चंदन कुमार का रो-रोकर बुरा हाल था। चंदन ने बताया कि भाई के बिना परिवार बिखर गया। हम अधूरे हो गए। 

मृतक डॉक्टर के भाई ने हलियापुर थाने में दी तहरीर
बिहार से आए डॉ. आदित्य प्रकाश सिंह ने शनिवार को हलियापुर थाने में कंटेनर के साथ ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनके भाई डॉ. आनंद प्रकाश शुक्रवार की सुबह मुकेश बच्चन सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, दीपक कुमार के साथ दिल्ली अपने मित्र से मिलने जा रहे थे। डॉ. आनंद प्रकाश खुद अपने मित्र की बीएमडब्ल्यू कार को चला रहे थे। कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के हलियापुर के पास स्थित 83.7 पर पहुंची थी। तभी गलत दिशा से आ रहे कंटेनर ने सामने से टक्कर मार दी, जिसमें उनके भाई डॉ. आनंद प्रकाश समेत सभी चारों लोगों की मौत हो गई। डॉ. आदित्य की तहरीर के मुताबिक प्रत्यक्ष दर्शियों ने उन्हें बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कुछ दिन पहले गड्ढा हो गया था। इसके बाद भी पूर्वांचल आथॉरिटी की ओर से कोई सांकेतिक चिह्न नहीं लगाया गया। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।

Scroll to Top