ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सत्येंद्र जैन ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका ली वापस; कोर्ट में कल होगी सुनवाई

नई दिल्ली: (मानवीय सोच) दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत पर सुनवाई कर रही कोर्ट को ट्रांसफर करने के मामले में सोमवार को बड़ा डेवलपमेंट हुआ. दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस ले ली. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें याचिका वापस लेने की इजाजत दी. सत्येंद्र जैन के वकील राहुल मेहरा ने कहा कि वो सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका को वापस लेना चाहते हैं. 

मंगलवार को नियमित जमानत याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होनी है. जैन डेढ़ सौ दिनों से जेल में हैं, इसलिए वह और देरी नहीं चाहते. दरअसल, राऊज एवेन्यू कोर्ट के जिला जज ने ईडी की मांग पर जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही कोर्ट से मामला दूसरे कोर्ट को ट्रांसफर कर दिया था. 

जिला जज के फैसले को सत्येंद्र जैन ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. लेकिन हाईकोर्ट ने जैन की याचिका खारिज कर दी. हाईकोर्ट के फैसले को सत्येंद्र जैन ने सुप्रीम कोर्ट मे चुनौती दी थी. 

इधर, सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की उक्त याचिका पर मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा था. न्यायमूर्ति एम आर शाह और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की पीठ ने ईडी को नोटिस जारी किया और मामले की आगे की सुनवाई के लिए 31 अक्टूबर की तारीख तय की  थी.

Scroll to Top