ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हैदराबाद ने जीता ‘वर्ल्ड ग्रीन सिटी’ का खिताब

हैदराबाद: (मानवीय सोच) तेलांगना की राजधानी हैदराबाद को ‘वर्ल्ड ग्रीन सिटी’ का पुरस्कार मिला है. भारत से एकमात्र शहर को इस लिस्ट में शामिल किया गया है. हैदराबाद को दक्षिण कोरिया के जेजू में आयोजित इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ हॉर्टिकल्चर प्रोड्यूसर्स (AIPH) 2022 वर्ल्ड ग्रीन सिटी अवार्ड्स 2022, में समग्र ‘वर्ल्ड ग्रीन सिटी अवार्ड 2022’ और दूसरा ‘लिविंग ग्रीन फॉर इकोनॉमिक रिकवरी एंड इनक्लूसिव ग्रोथ’ श्रेणी में पुरस्कार मिला है. 

शुक्रवार को जारी किए गए एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, हैदराबाद एकमात्र भारतीय शहर है जिसे चुना गया है और यह तेलंगाना और भारत के लिए गर्व की बात है. जिसने न केवल श्रेणी पुरस्कार जीता है बल्कि समग्र ‘वर्ल्ड ग्रीन सिटी 2022’ पुरस्कार जीता है.सभी 6 श्रेणियों में यह पुरस्कार मिला है. 

नगर प्रशासन और शहरी विकास मंत्री के टी रामाराव ने इस उपलब्धि के लिए पूरी हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी टीम और विशेष मुख्य सचिव, एमए एंड यूडी अरविंद कुमार को बधाई दी है. मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शहर को प्रतिष्ठित “इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ हॉर्टिकल्चर प्रोड्यूसर्स” (एआईपीएच) पुरस्कार प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि इन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों ने तेलंगाना और देश की प्रतिष्ठा को और मजबूत किया है.

उन्होंने शुक्रवार रात एक बयान में कहा, “ये अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार इस बात का सबूत हैं कि राज्य सरकार हरिताहरम और शहरी विकास कार्यक्रमों को मजबूती से लागू कर रही है…देश को हरित फल दे रही है.” उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि हैदराबाद भारत का एकमात्र ऐसा शहर है जिसे इन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चुना गया है.

Scroll to Top