ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शिक्षिका को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, दो बदमाशों ने ऑटो से ले जाकर

लखनऊ (मानवीय सोच)  विभूतिखंड के कठौता इलाके में ट्यूशन पढ़ाने वाली शिक्षिका को ऑटो सवार दो बदमाशों ने शनिवार शाम अगवा कर लिया। इसके बाद उसे सुशांत गोल्फ सिटी के प्लासियो मॉल के पीछे झाड़ियों में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। तीन घंटे बाद रात में पीड़िता को हुसड़िया चौराहे पर बदहवासी की हालत में फेंककर दोनों भाग निकले। युवती ने रातभर तीन थानों के चक्कर लगाए, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। रविवार देर शाम मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभूतिखंड थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 

सोमवार को मामले में एक आरोपी आकाश गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक अन्य की तलाश जारी है। वहीं, हुसड़िया चौकी इंचार्ज हुसैन अब्बास को डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह ने निलंबित कर दिया है। साथ ही थाना प्रभारी विभूतिखंड, गोमतीनगर और सुशांत गोल्फ सिटी को नोटिस जारी किया गया है। इन लोगों ने वारदात की जानकारी के बावजूद लापरवाही बरती और वरिष्ठ अधिकारियों से घटना को छिपाए रहे। सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

हुसैनगंज इलाके में रहने वाली 18 साल की युवती ने बताया कि शनिवार दोपहर 4.30 बजे वह कठौता चौराहे के निकट स्थित फायर स्टेशन के पास ट्यूशन पढ़ाने गई थी। करीब दो घंटे बाद घर लौटने के लिए चौराहे से ऑटो पकड़ा। उसमें चालक के अलावा एक युवक बैठा था। उसे सवारी समझकर वह भी ऑटो में बैठ गई। हुसड़िया चौराहे के पास पहुंचते ही चालक ने ऑटो को शहीद पथ पर चढ़ा लिया। युवती ने गलत दिशा में जाने पर टोका तो चालक ने सवारी लेने की बात कह दी। संदेह होने पर युवती ने शोर मचाया। इस पर पहली बार तो दोनों ने उसे डपटा, लेकिन दूसरी बार में सिर पर किसी भारी वजन के सामान से वार कर दिया, जिससे वह बेसुध हो गई।

युवती का आरोप है कि दोनों उसे प्लासियो मॉल के पीछे झाड़ियों में ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। करीब तीन घंटे तक युवती को कब्जे में रखने के बाद दोनों देर रात उसे ऑटो से हुसड़िया चौराहे के पास लेकर पहुंचे और सुनसान स्थान देखकर फेंककर भाग निकले। इसके बाद पीड़िता ने परिवारीजन को घटना की सूचना दी और पुलिस के पास गई। उसका कहना है कि हुसड़िया चौराहे पर बने पुलिस बूथ से कोई मदद नहीं मिली। तीन थानों के

काटती रही चक्कर
पीड़िता का आरोप है कि शनिवार देर रात से वह तीन थानों के चक्कर काट रही थी। हुसड़िया चौकी की पुलिस ने कोई मदद न मिलने के बाद वह गोमतीनगर थाने गई। वहां से उसे विभूतिखंड व सुशांत गोल्फ सिटी थाने में शिकायत करने के लिए कहा गया। इन दोनों थानों में भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद रविवार देर शाम को मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी हुई। उनकी फटकार लगने पर विभूतिखंड थाने की पुलिस हरकत में आई। प्रभारी निरीक्षक राम सिंह के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर इमरान और आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

Scroll to Top