ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नितिन गडकरी ने कहा, “सिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से पहुंचा जा सकेगा मुंबई के नरीमन प्वाइंट”

नई दिल्ली: (मानवीय सोच) केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे की स्थिति के बारे में बात करते हुए कहा कि   दिल्ली से मुंबई में जेएनपीटी तक के पहले चरण का काम इसी साल पूरा कर लिया जाएगा. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के एक बयान में कहा, “मेरी योजना नरीमन पॉइंट को दिल्ली से जोड़ने की है, जिससे यह 12 घंटे का सफर तय कर सके.”

सड़क और परिवहन मंत्रालय की उपलब्धियों के बारे में बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मुझे यह जानकर दुख हुआ कि देश में लगभग एक करोड़ लोग साइकिल-रिक्शा चला रहे थे”. उन्होंने कहा कि उनमें से 80 लाख लोग आज ई-रिक्शा चला रहे हैं. “देश में 400 स्टार्ट-अप इलेक्ट्रिक स्कूटर, ई-रिक्शा आदि बना रहे हैं.” मंत्री ने मुंबई में आरडी और एसएच नेशनल कॉलेज और एसडब्ल्यूए साइंस कॉलेज में एक ऑर्गेनिक गार्डन का उद्घाटन करते हुए यह टिप्पणी की.

इसके अलावा, देश में पर्यावरण के अनुकूल, रीसाइक्लिंग पहल का विवरण साझा करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ भी बर्बाद नहीं होता है और उपयुक्त तकनीक के उपयोग से इसे कचरे से धन में परिवर्तित किया जा सकता है. मंत्रालय के बयान में उनके हवाले से कहा गया, ” पिछले 8 सालों से हम नागपुर के सीवेज के पानी को रिसाइकिल कर रहे हैं और इसे बिजली उत्पादन के लिए महाराष्ट्र सरकार को बेच रहे हैं. हम सालाना 300 करोड़ रुपए रॉयल्टी के रूप में कमा रहे हैं. ” उन्होंने मथुरा, उत्तर प्रदेश में शुरू की गई इसी तरह की परियोजनाओं का विवरण भी साझा किया.

साथ ही हरित ईंधन के महत्व को दोहराते हुए मंत्री ने कहा कि सड़क परिवहन मंत्रालय वर्ष 2000 से ऊर्जा और बिजली क्षेत्र की ओर कृषि के विविधीकरण पर काम कर रहा है. “हम गन्ने से इथेनॉल जैसे हरित ईंधन बना रहे हैं जो कि लागत प्रभावी, प्रदूषण मुक्त और स्वदेशी है और इसलिए ईंधन के आयात को कम करने में मदद करता है.”

Scroll to Top