ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अस्थियां संगम में विसर्जित

प्रयागराज  (मानवीय सोच)  पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे मुलायम सिंह यादव की अस्थियां बुधवार को संगम में विसर्जित कर दी गई। उनके पुत्र और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने परिवार समेत संगम पर पहुंचकर उनकी अस्थियों को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान के साथ संगम में प्रवाहित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा के स्थानीय नेताओं के अलावा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं मुलायम सिंह यादव के परिवार की तमाम सदस्य मौजूद रहे।

संगम पर अस्थि विसर्जन के दौरान हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। जैसे ही अखिलेश का काफिला संगम तट पर पहुंचा बैरिकेडिंग व्यवस्था ध्वस्त हो गई। हर कोई एक झलक देखने के लिए परेशान रहा। 

अस्थि विसर्जन के लिए बनाए गए वीआईपी नौका पर सपा जिलाध्यक्ष योगेशचंद्र यादव को छोड़कर किसी भी सपा नेता को प्रवेश नहीं दिया गया। सपा के विधायकों को भी बाहर ही रोक दिया गया। पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह भी घाट पर पहुंचे। वह गाड़ी में ही बैठे रहे। सुरक्षा के मद्दनजर उन्हें वाहन से नीचे नहीं उतरने दिया गया। मुलायम सिंह यादव के साथ चाचा शिवपाल यादव सहित धर्मेंद्र यादव, प्रतीक यादव आदि मौजूद रहे। सपा मुखिया को 11.40 पर बमरौली हवाई अड्डे पर आना था, लेकिन वह कुछ विलंब से पहुंचे। संगम पर वह करीब डेढ़ बजे पहुंचे। 

10 अक्तूबर को हुआ था निधन
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का निधन लंबी बीमारी के बाद 10 अक्तूबर को हो गया था। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुखाग्नि दी है। इसके पूर्व हरिद्वार में भी अस्थियों का विसर्जन किया जा चुका है। 

बेटी अदिती भी रहीं साथ
सपा संस्थापक मुलायम सिंह की अस्थि विसर्जन के दौरान पिता अखिलेश यादव के साथ उनकी पुत्री अदिति यादव भी मौजूद रहीं। वीवीआईपी किला घाट पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किया गया था। वीआईपी क्रूज को तैयार किया गया था, जिसमें परिवार के सभी लोग सवार होकर संगम पर गए। 

Scroll to Top