ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों ने किया सेंट्रल ऑफिस का घेराव

वाराणसी (मानवीय सोच) इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) फीस वृद्धि को लेकर हंगामा मचा हुआ है। बीते 10 दिन से फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन चल रहा  है। एक तरफ एबीवीपी के छात्र धरना प्रदर्शन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ संयुक्त संघर्ष समिति के छात्र सड़क पर उतर गए हैं। गुरुवार को एबीवीपी और संयुक्त संघर्ष समिति समेत अन्य छात्रों संगठनों ने बीएचयू सेंट्रल ऑफिस का घेराव किया।

इस दौरान छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर नोकझोंक व धक्का-मुक्की हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई फैसला न लेने से नाराज छात्रों ने पीस वृद्धि का निर्णय वापस होने तक आंदोलन करते रहने का निर्णय लिया है। फीस वृद्धि के खिलाफ बुधवार शाम एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला था।

मशाल के साथ ही हाथ में बड़े-बड़े बैनर और झंडे लिए छात्रों ने कुलपति और विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में नारे लगाए। फीस वृद्धि के खिलाफ एबीवीपी छात्र संगठन बीते कई दिने से ही धरने पर बैठा है। इधर, छात्रों ने फीस वृद्धि वापसी का आंदोलन तेज करने के लिए संयुक्त छात्र संघर्ष समिति का गठन किया है। इस समिति के बैनर तले गुरुवार दोपहर 12 बजे छात्रों का हुजूम  बीएचयू सेंट्रल ऑफिस की तरफ बढ़ने लगा।

पहले से तैनात सुरक्षाकर्मियों और  बीएचयू सेंट्रल ऑफिस पर बैरियर लगाकर छात्रों को रोकने के इंतजाम कर रखा थे। छात्रों के हुजूम ने इस बैरियर को पार करने की कोशिश की जिसपर सुरक्षाकर्मियों के साथ उनकी तीखी तकरार हुई। इसके बाद छात्र वहीं धरने पर बैठ गए। छात्रों ने जोरदार नारेबाजी की और बीएचयू प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया।
Scroll to Top