प्रयागराज में अस्पताल की बड़ी लापरवाही, डेंगू के मरीज को प्लेटलेट्स की जगह दिया मौसमी का जूस

उत्तर प्रदेश (मानवीय सोच)  प्रयागराज में एक अस्पलात पर इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगा है। एक परिवार ने आरोप लगाया है कि इलाज के दौरान अस्पताल में ब्लड प्लाजमा  के बजाए मौसमी का जूस दे दिया जिससे मरीज  की मौत हो गई। जांच अधिकारियों के मुताबिक डेंगू के मरीजों को नकली प्लाज्मा सप्लाई  से जुड़े मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि प्रयागराज के झालवा में ग्लोबल हॉस्पिटल ने डेंगू के मरीज प्रदीप पांडे को ब्लड प्लाज्मा चढ़ाने की जगह मौसमी का जूस पिलाया, जिससे मरीज की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महानिरीक्षक (IG) प्रयागराज राकेश सिंह ने कहा कि ”एक जांच दल ने डेंगू के मरीजों को नकली प्लाज्मा की सप्लाई की रिपोर्ट की जांच के बाद कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एक नकली ब्लड बैंक का भी भंडाफोड़ किया गया। मामले की सही जानकारी के लिए जांच की जा रही है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *