ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इसरो के सबसे भारी रॉकेट एलवीएम-3 के जरिये 36 उपग्रहों के प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शुरू

बेगंलुरु: (मानवीय सोच) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सबसे भारी रॉकेट प्रक्षेपण यान मार्क-3 (एलवीएम-3) के जरिये श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से 36 ब्राडबैंड संचार उपग्रहों के प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शुक्रवार मध्यरात्रि के तुरंत बाद शुरू हो जाएगी. इसरो ने यहां एक बयान में कहा कि ‘एलवीएम3-एम2/वनवेब इंडिया-1 मिशन’ का प्रक्षेपण 22-23 अक्टूबर की मध्यरात्रि को प्रस्तावित है

गौरतलब है कि ‘वनवेब’ एक निजी उपग्रह संचार कंपनी है। भारती एंटरप्राइजेज वनवेब में एक प्रमुख निवेशक और शेयरधारक है. बयान में कहा गया कि इस अभियान से एलवीएम-3 को वैश्विक वाणिज्यिक लॉन्च सेवा क्षेत्र में खास पहचान मिलेगी.

अंतरिक्ष विभाग के तहत कार्य करने वाले केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ‘न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड’ (एनएसआईएल) ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह एनएसआईएल के माध्यम से एलवीएम-3 के जरिये पहला वाणिज्यिक प्रक्षेपण है.”उन्होंने कहा, ‘‘अगले साल की पहली छमाही में एलवीएम-3 द्वारा 36 वनवेब उपग्रहों को भेजा जाएगा.”

Scroll to Top