भाजपा नेत्री शशि बाला ने मायावती को बताया भस्मासुर

सहारनपुर (मानवीय सोच) वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधायक शशि बाला पुंडीर ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है, जिसमें मायावती को भस्मासुर बताया है, जिसमें शशि बाला पुंडीर ने कहा कि मायावती सिर पर हाथ रखकर सब धन खींच लेती हैं। मायावती बिना धन लिए सिर पर हाथ रख दें, यह बहुत बड़ी बात है।

उन्होंने कहा कि वह चुनाव के समय पैसे के लिए सिर पर हाथ रखती है। हाल में ही सपा छोड़कर बसपा में आए पूर्व विधायक इमरान मसूद के सिर पर मायावती ने हाथ रखकर आशीर्वाद दिया था। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी फोटो पर पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर टिप्पणी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *