ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पूर्व विधायक विजय मिश्रा के परिजनों के नाम दर्ज 25 बीघा जमीन कुर्क

भदोही (उप्र):  (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश के भदोही जिला प्रशासन के आदेश पर शनिवार को पूर्व विधायक और कथित माफिया विजय मिश्रा के परिजनों के नाम प्रयागराज जिले के मेजा में स्थित 25 बीघा जमीन कुर्क कर ली गई है. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कुर्क की गई जमीन की कीमत 10 करोड़ 65 लाख रुपये से ज्यादा आंकी गयी है.

भदोही के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने शनिवार को बताया कि जिले के ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजय मिश्रा द्वारा अपने गिरोह के सदस्यों सतीश मिश्रा, आशीष मिश्रा, राहुल मिश्रा, अमित मिश्रा (चारों भतीजा) और भाभी दुर्गेश देवी के नाम से प्रयागराज जिले के मेजा तहसील में आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से वास्तविक मूल्य से कम कीमत पर 25 बीघा जमीन खरीदी गई थी.

उन्‍होंने बताया कि कुख्यात माफिया के खिलाफ चल रही कार्रवाई की कड़ी में जिलाधिकारी गौरांग राठी के आदेश पर जमीन को उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 14 (1) के तहत कुर्क कर लिया गया है.

पुलिस अधीक्षक ने बताया ज़मीन की कीमत 10.65 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गयी है. उन्होंने बताया इससे पहले भी उक्त माफिया की कई करोड़ की चल-अचल संपत्ति कुर्क की जा चुकी है.

विजय मिश्रा चार बार के विधायक रहे हैं और इस वक़्त आगरा की जेल में बंद हैं. पुलिस अधीक्षक के मुताबिक विजय मिश्रा पर कुल 83 मुकदमे दर्ज हैं. अपने एक रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी की कंपनी और पूरी संपत्ति हड़पने सहित बलात्कार जैसे कई अन्य मामलों में वह पिछले ढाई साल से आगरा की जेल में बंद हैं.

Scroll to Top