ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

स्वप्ना सुरेश के आरोप पर कांग्रेस-भाजपा का बयान ; “माकपा नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज हो

नई दिल्ली: (मानवीय सोच) केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के तीन प्रमुख नेताओं के खिलाफ सोना तस्करी मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद शनिवार को राज्य में राजनीतिक विवाद उत्पन्न हो गया. विपक्षी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने पुलिस से तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आग्रह किया और वाम सरकार से इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ने को कहा.

सुरेश ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया था कि नेताओं – दो पूर्व मंत्रियों और एक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष – ने उससे यौन संबंध बनाने के लिए कहा था. हालांकि, अभी तक न तो नेताओं ने और न ही मार्क्सवादी पार्टी ने चौंकाने वाले आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया दी है. केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख के. सुधाकरन और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी. डी. सतीशन ने कहा कि केरल के इतिहास में यह देखा गया है कि जब इस तरह के गंभीर आरोप लगाए जाते हैं तो प्राथमिकी दर्ज की जाती है और जांच की जाती है.

कांग्रेस नेताओं ने अपनी पार्टी के विधायक ई. कुन्नापिल्ली के खिलाफ हाल ही में दर्ज किए गए बलात्कार और हमले के मामलों की ओर इशारा करते हुए, यह भी कहा कि अगर उनके खिलाफ एक महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था, तो सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के खिलाफ भी इसी तरह से मामला दर्ज किया जाना चाहिए.

केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने भी कहा कि मीडिया के सामने उसके (स्वप्ना सुरेश के) खुलासे को कानूनी सबूत माना जाना चाहिए और आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि माकपा और मुख्यमंत्री स्वप्ना सुरेश द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया क्यों नहीं दे रहे हैं. वह सबूतों के साथ बात कर रही हैं। मामला दर्ज किया जाना चाहिए और आरोपों की जांच होनी चाहिए. इसमें कोई संदेह नहीं है.

Scroll to Top