ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अज्ञात लोगों ने हिंदू कार्यकर्ता पर किया हमला, हिंदुओं के खिलाफ की नारेबाजी

कर्नाटक  (मानवीय सोच)  शिवमोगा में एक हिंदू कार्यकर्ता पर हमला किए जाने की खबर है. पीड़ित युवक का नाम प्रकाश है. बताया जा रहा है कि दिवाली के दिन सोमवार देर रात तीन बाइकों पर सवार 9 अज्ञात लोगों ने 25 साल के हिंदू कार्यकर्ता पर हमला किया. हमले में उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. घटना शिवमोगा जिले के भ्रामप्पा लेआउट में रात करीब 11 बजे हुई. घायल प्रकाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस घटना से जिले में तनाव का माहौल है. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.

एनडीटीवी से बात करते हुए शिवमोगा के पुलिस अधीक्षक, जीके मिथुन कुमार ने कहा कि पीड़ित घर लौट रहा था, जब तीन बाइक सवार अपराधियों ने हिंदू समुदाय के खिलाफ नारेबाजी की. इसके बाद उन लोगों ने पीड़ित पर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला किया. हमले के दौरान शोरगुल सुन कर आसपास के लोग जमा होने लगे, तो हमलावर भाग निकले. 

घायल प्रकाश का अस्पताल से वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में बेड पर लेटे प्रकाश के सिर में पट्टियां बंधी हुई दिख रही हैं. 

एक अन्य घटनाक्रम में अज्ञात लोगों द्वारा 20 फरवरी, 2022 को कत्ल किए गए बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष के परिजनों को मौत की धमकी मिलने का आरोप है. बताया जा रहा है कि धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

इन घटनाओं को लेकर सियासत तेज हो गई है. इसी बीच राज्य के मंत्री केएस ईश्वरप्पा का विवादित बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि राज्य में गुंडागर्दी नहीं चलने दी जाएगी. मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने कहा, ‘बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की हत्या से बहुत आहत हूं. उसे ‘मुसलमान गुंडों’ ने मारा है. मैं अब स्थिति का विश्लेषण करने के लिए शिवमोगा जा रहा हूं. हम गुंडागर्दी नहीं होने देंगे’.

Scroll to Top