ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

करीब दो घंटे बाद दुनियाभर में व्हॉटसऐप की सेवा बहाल

नई दिल्ली: (मानवीय सोच) करीब दो घंटे बाद दुनियाभर में व्हॉटसऐप  की सेवा बहाल हो गई. इससे दुनिया भर के लोगों ने राहत की सांस ली. व्हॉट्सऐप की आज भारत में दोपहर 12.07 मिनट पर अचानक सेवा बाधित हो गई थी. इसके बाद से कस्टमर्स को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा. अचानक सर्वर डाउन होने से यूजर्स न मैसेज भेज पा रहे थे और न ही रिसीव कर पा रहे थे. यही हाल दुनिया भर के देशों में दिखा. दोपहर 1 बजे तक दुनिया भर में लोग इसे लेकर सोशल मीडिया पर मुखर हो गए. व्हॉट्सऐप के इतिहास में इससे पहले कभी इतने लंबे समय तक वैश्विक रूप से सेवा बाधित नहीं रही थी. दोपहर 2.15 पर सेवा बहाल हुई.  

व्हॉट्सऐप के अलावा फेसबुक और इंस्टाग्राम के स्वामित्व वाली कंपनी मेटा के प्रवक्ता ने सेवा बाधित होने पर कहा कि हम जल्द से जल्द सेवा बहाल करने पर काम कर रहे हैं. हम जानते हैं कि वर्तमान में कुछ लोगों को संदेश भेजने में परेशानी हो रही है. व्हॉट्सऐप के दुनिया भर 200 करोड़ यूजर्स हैं. 

इसी बीच, दुनिया भर में लोग सोशल मीडिया पर व्हॉट्सऐप का मीम्स भी बना रहे थे. इसके जरिए लोग तरह-तरह से व्हॉट्सऐप का मजाक बना रहे थे. सोशल मीडिया पर यह सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा था.

 

Scroll to Top