ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सुल्तानपुर में दलित युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप

सुल्तानपुर  (मानवीय सोच) सोमवार को एक 19 साल के युवक का शव मिला है. पुलिस के अनुसार, दलित युवक की पहचान दीपक के रूप में हुई है. शव देखकर लगता है कि किसी मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत हो गई है.

हालांकि, दीपक के पिता विजय ने दावा किया है कि उनके बेटे की दो लोगों ने बुरी तरह से हत्या की है. विजय के मुताबिक, सोमवार की सुबह दीपक को किसी का फोन आया और उसकी सूचना पाकर वह घर से निकल गया. 

सुबह की सैर के लिए जब विजय निकले तो दीपक का शव उन्हें रेलवे ट्रैक पर मिला. उनके अनुसार, बाघराजपुर इलाके के नरेंद्र और रविंद्र की उनके बेटे से दुश्मनी थी.

पुलिस ने बताया कि विजय ने दावा किया है कि नरेंद्र और रविंद्र ने दीपक के खिलाफ एक केस दर्ज कराई थी, जिसमें दीपक को जेल भी हुई थी. दीपक जुलाई में जमानत पर घर वापस आया था.

पुलिस ने दीपक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. कोतवाली शहर के सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि इस आधार पर कार्रवाई शुरू की जाएगी. इंस्पेक्टर रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि युवक रेलवे ट्रैक पर चलते समय मोबाइल फोन पर बात कर रहा था और एक मालगाड़ी ने उसे कुचल दिया.

Scroll to Top