ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इंसानियत शर्मसार: 14 साल की बच्ची खून से लथपथ दिखी तो लोग बनाने लगे वीडियो

कन्नौज  (मानवीय सोच) कन्नौज जिले में गुरसहायगंज के सर्किट हाउस परिसर में 14 साल की एक बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में दुष्कर्म कर बालिका की हत्या के प्रयास की बात सामने आई है। इस घटना में मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसमें बच्ची लहूलुहान हालत में दर्द से कराहती दिख रही है, जबकि राहगीर घायल लड़की का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। वहीं, वीडियो में एक पुलिसकर्मी लड़की को ऑटो रिक्शा से अस्पताल ले जाता दिख रहा है। इस वीडियो पर लोग नाराजगी जता रहे हैं।

मिट्टी की गुल्लक खरीदने निकली थी बच्ची
बता दें कि गुरसहायगंज के एक मोहल्ला निवासी गट्टा और बतासा व्यापारी की 14 वर्षीय बेटी रविवार दोपहर 12 बजे मां से मिट्टी की गुल्लक खरीदने की बात कहकर बाजार गई थी। शाम चार बजे न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की पर कोई सुराग नहीं मिला।

इसी बीच शाम साढ़े पांच बजे लोक निर्माण विभाग के सर्किट हाउस के अंदर झाड़ियों में बकरियां चरा रहे बच्चों ने खून से लथपथ बालिका को देखा, तो इसकी जानकारी चौकीदार सूबेदार सिंह को दी। सूबेदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कस्बे के चौकी प्रभारी मनोज कुमार पांडे ने तत्काल बालिका को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया है कि घटना की सूचना पर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज पांडेय तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्ची को अस्पताल ले गए। इसके बाद में लड़की को इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सर्किट हाउस में लगे एक कैमरे के सीसीटीवी फुटेज में लड़की को युवक से बात करते देखा गया है।

ऐसा प्रतीत होता है कि एक युवक लड़की के साथ गया था, लेकिन अभी तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है। इसलिए दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी है। युवक की पहचान का पता लगाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह कहा जा सकता है कि लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। मामले में विस्तृत जांच की जा रही है। वारदात को अंजाम देने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
Scroll to Top