ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हाजी इकबाल का चौथा बेटा भी गिरफ्तार, पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा

सहारनपुर (मानवीय सोच)  मिर्जापुर थाना पुलिस ने खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के चौथे बेटे वाजिद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 से गिरफ्तार किया है। वाजिद दुबई भागने की फिराक में था।

मिर्जापुर निवासी पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल का बड़ा बेटा वाजिद धोखाधड़ी, डकैती, धमकी देकर जमीन पर कब्जा करने, एससी एसटी एक्ट के मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस को बीते छह माह से उसकी तलाश थी।

वाजिद देश छोड़कर दुबई भागना चाहता था। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे दिल्ली के एयरपोर्ट से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।

वहीं इससे पहले पुलिस हाजी इकबाल के तीन बेटों जावेद, अफजाल और अलीशान के अलावा उसके छोटे भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली को भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं। पुलिस को अब 50 हजार के इनामी हाजी इकबाल की तलाश है।

Scroll to Top