ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पत्नी लगा रही थी फांसी और पति मोबाइल से बनाता रहा उसका वीडियो

कानपुर (मानवीय सोच)  हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के गुलमोहर विहार उस्मानपुर में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे से लटकता मिला। इससे पहले जब महिला खुदकुशी करने जा रही थी, तो पति ने कमरे से उसका वीडियो बना लिया। पति को वीडियो बनाता देख महिला फंदे से नीचे उतर आई और कुछ देर बाद वहीं पर फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। हनुमंत विहार पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं।

गुलमोहर विहार निवासी संजीव गुप्ता प्राइवेट नौकरी करते है। पांच वर्ष पूर्व किदवई नगर निवासी शोभिता गुप्ता से विवाह हुआ था। दोनों की ढ़ाई वर्ष की एक बेटी है। संजीव के मुताबिक सोमवार को दंपती में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद शोभिता ने अंदर से कमरा बंद कर खुदकुशी का प्रयास किया।

इसका संजीव ने कमरे में ही वीडियो बना लिया और कहा कि यह वीडियो तुम्हारे घर वालों को भेजूंगा कि तुम इस तरह का काम करती हो। इतना सुन शोभिता नीचे उतर आई। इसके बाद दोनों लोगों में छत पर विवाद होता रहा। कुछ देर बाद शोभिता नीचे कमरे में आई और पंखे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

संजीव जब नीचे आया, तो शोभिता का शव फंदे से लटका देख उसे नीचे उतारा और निजी अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर शोभिता के मायके वाले पहुंचे और पति पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।

एसीपी गोविंद नगर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी मायके पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है, तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Scroll to Top