ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

स्टाफ नर्स ने महिला मरीज की चोटी पकड़कर बेड पर दिया धक्का

सीतापुर (मानवीय सोच)  सीतापुर जिला अस्पताल में एक स्टॉफ नर्स ने महिला मरीज को जबरदस्ती चोटी पकड़कर उसको बेड पर धकेल दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग तमाम तरह के कमेंट दे रहे है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मरीजों के साथ किए जा रहे व्यवहार पर तंज कस रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमएस ने पूरे मामले में जांच बैठा दी है। प्रथम दृष्टया वह महिला को ही दोषी ठहरा रहे है।

जिला अस्पताल में 18 अक्तूबर की शाम को एक महिला मरीज अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती हुई। इस मरीज को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। फिजीशियन डॉ. अनुपम मिश्र की निगरानी में इसका चल रहा था। बतातें है कि 19 अक्तूबर की शाम को महिला के परिजन उसे छोड़कर अपने घर चले गए। इससे महिला रात में करीब 12 बजे अपने बेड से उठी और शौचालय के पास जाकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इस दौरान महिला ने अपनी चूड़ियां भी तोड़ दी। इससे वार्ड में भर्ती अन्य मरीज भी जग गए और हंगामा सुनकर परेशान होने लगे।

इसी दौरान दूसरे वार्ड की एक स्टॉफ नर्स ने महिला को अपने बेड पर जाने के लिए कहा और चिल्लाने पर तत्काल चुप रहने की नसीहत दी। मरीजों ने बताया कि इस दौरान महिला नहीं मानी तो उसे स्टॉफ नर्स ने चोटी पकड़कर उसके बेड पर लाकर धकेल दिया। इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बनाकर गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इसके बाद जिला अस्पताल के स्टॉफ के कार्य व्यवहार पर लोग तमाम तरह के कमेंट करते रहे। कोई इसे तानाशाही बता रहा है तो कोई कह रहा है जिला अस्पताल में जब इस तरह का व्यवहार किया जाता है तो अन्य अस्पतालों का क्या हाल होगा। फिलहाल इस मामले में जांच बैठा दी गई है। सीएमएस डॉ. आरके सिंह ने बताया कि महिला अपने परिवार में हुए किसी झगड़े को लेकर काफी परेशान थी। वह काफी चिल्ला रही थी। पुलिस को भी बुलाया गया था। पुलिस व स्टॉफ नर्स ने उसे बेड पर लिटा दिया है। आधा वीडियो ही वायरल किया गया है। पूरा वीडियो वायरल होता तो पूरा मामला समझ में आ जाता है फिर भी इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। किसी भी मरीज के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Scroll to Top