ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना ; “गंदी राजनीति के चलते हमारी योजनाओं को रोकने की कोशिश

नई दिल्ली:  (मानवीय सोच) राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनाव (MCD) से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज होती दिख रही है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को केंद्र सरकार और बीजेपी पर एक बार फिर हमला बोला है. उन्होंने एक ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि गंदी राजनीति के चलते प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार जो कदम पिछले कई सालों से उठा रही है उन्हें रोकने की कोशिश की जा रही है। हमें लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए.

सीएम केजरीवाल से पहले दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने भी इस योजना को रोके जाने के खिलाफ दिल्ली के उपराज्यपाल पर हमला बोला था. उन्होंने गुरुवार को कहा कि प्रदूषण को काबू करने को लेकर दिल्ली सरकार द्वारा लाए गए अभियान  ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’ की फ़ाइल उपराज्यपाल ने रोक रखी है. गौरतलब है कि दिल्ली में शुक्रवार से  ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’ अभियान की शुरुआत होने वाली थी.

केजरीवाल सरकार के मंत्री ने आरोप लगाया कि एलजी को फाइल 21 अक्टूबर को ही भेजी गयी थी. दिल्ली में सर्दियों के प्रदूषण को कम करने के लिए 15 पॉइंट एक्शन प्लान शुरू किया हुआ है. एन्टी डस्ट कैंपेन किया जा रहा है, निरीक्षण चल रहा है. साथ ही बायो डिकॉम्पोजर का छिड़काव भी चल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि राजधानी में प्रदूषण के मुख्य कारक धूल, पराली और गाड़ियों का प्रदूषण सबसे अहम है.

बताते चलें कि 2020 में ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’ मुहिम शुरू हुई थी. लगभग 10 से 12 चौराहों से गुजरकर हम घर पहुंचते हैं.  रेड लाइट पर हम गाड़ी बन्द नही करते. हर व्यक्ति 25-30 मिनट फ्यूल बर्निंग करता है. अगर इंजन बन्द रखे तो प्रदूषण कम हो सकता है. 28 तारीख से ये मुहिम फिर से शुरू कर रहे हैं. तैयारी के लिए 100 चौराहों पर मुहिम चलती है. गांधीगिरी के माध्यम से मुहिम चलती है.

सीएम केजरीवाल ने बुधवार को भी बीजेपी पर निशाना साधा था और कहा था कि BJP ने पूरी दिल्ली को कूड़ा-कूड़ा कर दिया है. इनके एक नेता से मैंने पूछा कि 15 साल में नगर निगम में क्या काम किया है? शर्माते हुए उसने दो काम बताए. पहला तीन बड़े कड़े के पहाड़ बनाए और दूसरा पूरी दिल्ली को कूड़ा कूड़ा कर दिया. कल सुबह इनका गाजीपुर वाला कूडे का पहाड़ देखने जाऊंगा. आप भी आइयेगा. 

Scroll to Top