ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

‘डर का माहौल है’ : आतंक प्रभावित गांव की आखिरी कश्मीरी पंडित महिला ने भी छोड़ी घाटी

(मानवीय सोच)  शोपियां जिले के चौधरीगुंड गांव की आखिरी कश्मीरी पंडित डॉली कुमारी थीं. कल शाम, वह भी घाटी छोड़कर चलीं गईं. कश्मीर में टार्गेट किलिंग के बाद सात परिवार गांव से चुपचाप जम्मू चले गए. गांव छोड़ने पर डॉली ने कहा, मैं और क्या कर सकती थी. वहां डर का माहौल है.

डॉली ने कहा कि वह बहादुर बनने की कोशिश कर रही थीं. अन्य परिवारों के गांव छोड़ने के बाद भी मैंने रुकने का फैसला किया. यह सोचकर कि कुछ दिनों में हालात सामान्य हो जाएंगे. हालात सामान्य होने पर मैं जरूर आऊंगी. कौन अपना घर छोड़ना चाहता है. सभी को अपना घर पसंद है. एनडीटीवी से बात करते हुए डॉली ने कहा, अपना घर छोड़ते हुए मुझे बहुत दुख है.

15 अक्टूबर को चौधरीगुंड में कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट्ट की हत्या कर दी गई थी. उससे दो महीने पहले, शोपियां के छोटीगम गांव के सेब के बाग में एक कश्मीरी पंडित की हत्या कर दी गई थी. डॉली ने कहा, मुझे बताओ, जब ऐसी घटनाएं होती हैं तो क्या आप नहीं कापेंगे और डरेंगे. पंडितों के घर अब बंद हैं. वे अपनी सेब की उपज तक को बेचने के लिए नहीं रुके. उन्होंने गांव में सेब के हजारों बक्सों को पड़ोसियों के हवाले कर मंडी में बेचने को कहा है.

चौधरीगुंड और छोटीपोरा गांवों में 11 पंडित परिवार थे. अब सभी जम्मू चले गए हैं. एक ग्रामीण गुलाम हसन ने डॉली को उसके भाई गांव से बाहर जाने को कहा था. गुलाम ने ही डॉली के परिसर की बाड़ लगाने में मदद की थी. गुलाम ने कहा, पूरन कृष्ण इस गांव में सबसे अच्छे इंसान थे.यह बहुत दुखद है कि उनकी हत्या कर दी गई. हाल में हुई हत्याओं के बाद पंडित असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. इनमें से कोई भी परिवार आतंकवाद और अशांति के चरम के दौरान भी पलायन नहीं किया था.

जिला प्रशासन ने हालांकि, इस बात से इंकार किया कि पंडित परिवार डर की वजह से गांव छोड़कर जा रहे हैं. जिला प्रशासन ने कहा कि रिपोर्ट निराधार है. प्रशासन ने उचित और मजबूत सुरक्षा इंतजाम किए हैं. जिले में कटाई के बाद और सर्दियों में कई लोग जम्मू चले जाते हैं.

गांव के एक पूर्व सैनिक गुलाम हसन वागे ने कहा कि हाल में हुई टार्गेट किलिंग के बाद पंडितों ने डर की वजह से घर छोड़ दिया है. टार्गेट किलिंग के डर से लगभग 6,000 कश्मीरी पंडित कर्मचारी अपने कार्यालय नहीं जा रहे. इन्हें केंद्र की विशेष रोजगार योजना के तहत घाटी में नौकरी मिली थी. यह सभी जम्मू में ट्रांसफर मांग रहे हैं.

Scroll to Top