नई दिल्ली (मानवीय सोच) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी से बात की क्योंकि दोनों नेता 2023 में दोनों देशों के बीच 50 साल के राजनयिक संबंधों का संयुक्त रूप से जश्न मनाने पर सहमत हुए। मोदी ने उन्हें कतर में एक सफल फुटबॉल विश्व कप के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने ट्वीट किया, “कतर के महामहिम आमिर तमीम बिन हमद के साथ बात करके खुशी हुई। दिवाली की बधाई के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। कतर में एक सफल FIFA World Cup के लिए शुभकामनाएं दीं। हम 2023 में संयुक्त रूप से भारत-कतर राजनयिक संबंधों के 50 साल का जश्न मनाने के लिए सहमत हुए है।
Was happy to speak with HH Amir @TamimBinHamad of Qatar. Thanked him for his gracious Diwali greetings, and conveyed best wishes for a successful @FIFAWorldCup in Qatar. We agreed to jointly celebrate 50 yrs of India-Qatar diplomatic relations in 2023.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 29, 2022
भारत-कतर द्विपक्षीय संबंध
विविध क्षेत्रों में भारत-कतर सहयोग लगातार बढ़ रहा है। बता दें भारत और कतर के बीच राजनयिक संबंध 1973 में स्थापित किए गए थे। मार्च 2015 में तमिम बिन हमद अल-थानी की यात्रा के दौरान कई क्षेत्रों में सह-संचालन के लिए पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए थे। इसके अलावा कैदी प्रत्यावर्तन पर एक समझौता किया गया था। इस समझौते के अनुसार भारत या कतर के नागरिकों को किसी अपराध के लिए सजा सुनाई जाती है तो उन्हें अपने देश में प्रत्यर्पित किया जा सकता है।
