ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कार्तिक मेला एक नवंबर से, बनाया गया अस्थाई बस स्टेशन

रायबरेली  (मानवीय सोच)  कार्तिक मेले को लेकर रेलवे व रोडवेज प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले में आसपास के जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं को अयोध्या पहुंचाने के लिए रोडवेज ने अयोध्या बालू घाट पर अस्थाई बस स्टेशन खोलने का निर्णय लिया है। यहां करीब 120 बसों का संचालन किया जाएगा।

दूसरी ओर रेलवे ने अयोध्या रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनों के ठहराव समय में वृद्घि, विशेष रेलगाड़ी चलाने के लिए मंडल कार्यालय को पत्र लिखा है। रेलवे ने प्रयागराज से अयोध्या कैंट तक आने वाली एक ट्रेन को मेले के दौरान अयोध्या होकर मनकापुर तक संचालित करने का निर्णय लिया है।

अयोध्या स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मेले के दौरान अयोध्या रुकने वाली सभी ट्रेनों के ठहराव समय में वृद्घि करने की मांग की है। उत्तर रेलवे द्वारा प्रयागराज से अयोध्या कैंट तक आने वाली ट्रेन संख्या 4381 व 82 को एक से 8 नवंबर तक अयोध्या होते हुए मनकापुर तक चलाने का निर्देश जारी किया गया है। चौदह व पांच कोसीय परिक्रमा के दौरान रास्ते में पड़ने वाली रेलवे क्रॉसिंगों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा के इंतजाम होंगे। प्रत्येक क्रॉसिंग पर तीन बैरियर बनाए जाएंगे।
मुख्य क्रॉसिंग पर आरपीएफ, दूसरे पर जीआरपी व तीसरे बैरियर पर सिविल पुलिस की तैनाती की जाएगी। ट्रेन आने से करीब 10 मिनट पूर्व सभी बैरियर गिरा दिए जाएंगे। गुजरने वाली ट्रेनें करीब 10 किमी. की स्पीड से तेज सीटी बजाते हुए गुजरेंगी। मेले को लेकर अस्थाई रास्ते को दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्तिक मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उप्र राज्य परिवहन निगम ने अयोध्या स्थित बालू घाट पर अस्थाई बस स्टेशन बनाने का निर्णय लिया गया है, यहां से 120 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। यह अस्थाई बस स्टेशन 30 अक्तूबर से 12 नवंबर तक संचालित किया जाएगा।

यहां से गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, बस्ती, गोरखपुर, सिद्घार्थनगर, अकबरपुर, सुलतानपुर समेत आसपास के जनपदों के लिए बसें मिलेंगी। अयोध्या परिक्षेत्र के आरएम विमल रंजन ने बताया कि यह अस्थाई बस स्टेशन चौबीस घंटे संचालित होगा।
आईआरसीटीसी द्वारा एक बार फिर रामायण यात्रा ट्रेन चलाने का निर्णय किया गया है। यह ट्रेन 18 नवंबर को दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी, जो 19 नवंबर की सुबह अयोध्या पहुंचेगी। 18 दिनों की यात्रा के दौरान यह ट्रेन भगवान राम से जुड़े स्थलों जैसे अयोध्या, जनकपुर, सीतामढ़ी, बक्सर, काशी, प्रयागराज, चित्रकूट, नसिक, हंपी, रामेश्वरम एवं भद्रचलम का दर्शन कराएगी।

अयोध्या के बेड़े में जुड़ेंगी 150 निजी बसें
उप्र राज्य परिवहन निगम के अयोध्या परिक्षेत्र के बेड़े में जल्द ही 150 निजी बसें जुड़ेगी। इनमें से ज्यादातर वह बसें होगी जो सड़कों पर बिना परमिट दौड़ रही हैं। रोडवेज प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है, अगले सप्ताह इसका टेंडर भी जारी कर दिया जाएगा। इन बसों के जुड़ने से इस परिक्षेत्र में बसों के बेड़ों की संख्या 337 से बढ़कर 487 हो जाएगी।

इन बसों के संचालन के लिए करीब 20 रुटों का निर्धारण किया गया है। इसमें 8 रुट ग्रामीण क्षेत्रों के लिए व 12 रूट शहरी क्षेत्रों के निर्धारित किया गया है। सभी बसें प्रतिदिन करीब सौ किमी का सफर तय करेंगी। यह सभी बसें 40 सीटर से ज्यादा की होंगी, साथ ही इनकी अधिकतम उम्र पांच साल होगी। संचालन के लिए बसों को यूपीएसआरटीसी के नाम पंजीकृत कराना होगा।

Scroll to Top