ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप

रायबरेली  (मानवीय सोच)  रायबरेली शहर के बीचोबीच कचहरी रोड पर स्थित पवन रेस्टोरेंट में रविवार की सुबह आग लग गई जिससे वहां पर मौजूद रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस आग में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने की वजह बिजली की शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। शनिवार की देर रात रेस्टोरेंट बंद करने के बाद स्टाफ में काम करने वाले तीन-चार कर्मचारी वहीं पर सो गए। रविवार को तड़के अचानक आग लग गई जिससे धुंआ रेस्टोरेंट में फैल गया। इससे वहां पर मौजूद कर्मचारी जग गए।

ये लोग पड़ोस की छत से भागकर सड़क पर आए और रेस्टोरेंट के मालिक को सूचना दी। उसने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। रेस्टोरेंट डिग्री कॉलेज चौराहे के पास और फायर स्टेशन के नजदीक है। इस वजह से फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां तत्काल पहुंच गईं और तीन चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाने में कामयाबी पाई। आग में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी रोड पर स्थित पवन नमकीन एंड रेस्टोरेंट में घटी।

Scroll to Top