ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया से की अपील ; “कृप्या लोकतंत्र को बचा लीजिए”

कोलकाता:  (मानवीय सोच)  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जो अक्सर देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं के कुचले जाने का दावा करती हैं ने आज फिर एक बार इस पर अपनी चिंता व्यक्त की. साथ ही चेतावनी दी कि अगर यह प्रवृत्ति जारी रही, तो देश राष्ट्रपति शासन की ओर अग्रसर होगा. उन्होंने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) से लोकतंत्र और संघीय ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया. 

दरअसल, सीजेआई यूयू ललित आज कोलकाता में राष्ट्रीय न्यायिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनयूजेएस) के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे. वे यूनिवर्सिटी के चांसलर हैं. इसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम बनर्जी ने ये बात कही. 

न्यायपालिका से लोगों को उत्पीड़न से बचाने की अपील करते हुए सीएम ने दावा किया कि समाज के एक निश्चित वर्ग द्वारा सभी लोकतांत्रिक शक्ति को जब्त कर लिया गया है. दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि रहीं बनर्जी ने सीजेआई से कहा, “लोकतंत्र कहां है? कृपया लोकतंत्र को बचाएं.”

मीडिया के पक्षपाती होने पर कटाक्ष करते हुए, बंगाल के मुख्यमंत्री ने कहा, “क्या वे किसी को भी गाली दे सकते हैं? क्या वे किसी पर आरोप लगा सकते हैं? सर, हमारी प्रतिष्ठा हमारी इज्जत है. इज्जत लूट लिया, तो सब लूट लिया.”

उन्होंने आगे कहा कि फैसला आने से पहले से ही बहुत सी चीजें चल रही थीं. बनर्जी ने कहा, “मुझे यह कहते हुए खेद है. अगर आपको लगता है कि मैं गलत हूं, तो मैं माफी मांगती हूं.”

Scroll to Top