ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

त्रिशूल एयरबेस पर भाजपा नेताओं और अफसरों संग बैठक कर गाजियाबाद चले गए सीएम योगी

बरेली  (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने निर्धारित समय से करीब 40 मिनट की देरी से त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं और अधिकारियों के साथ बैठक की। त्रिशूल एयरबेस पर हुई बैठक में सीएम ने  विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा की जा रही है। साथ ही सीएम योगी ने भाजपा नेताओं से नगर निकाय चुनाव में पूरी ताकत से जुटने को कहा है। इसके बाद विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास करने के लिए सीएम योगी अगले महीने बरेली आने का आश्वासन देकर गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए पूर्व मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मेयर उमेश गौतम, विधायक बिथरी चैनपुर डॉक्टर राघवेंद्र शर्मा, विधायक मीरगंज डॉक्टर डीसी वर्मा, विधायक कैंट संजीव अग्रवाल, एमएलसी महाराज सिंह जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष डॉक्टर केएम अरोरा आदि एयरफोर्स लाउंज में पहुंचे हुए हैं।

कड़ा रहा सुरक्षा घेरा

मुख्यमंत्री का एयर फोर्स परिसर से बाहर आने का कोई कार्यक्रम नहीं था। मगर सुरक्षा की दृष्टि से एयर फोर्स के आसपास का एरिया छावनी में तब्दील कर दिया गया था। यहां बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स की गई थी।

Scroll to Top