ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अमेठी में मुआवजे के खेल में अफसरों ने लुटाए 380 करोड़ ; जिला प्रशासन की जांच में खुलासा

अमेठी (मानवीय सोचराजस्व विभाग के अफसरों ने भूमि अधिग्रहण में बड़ा खेल करते हुए मुआवजे के नाम पर 380 करोड़ रुपये लुटा दिए। मामला अमेठी का है। छह वर्ष पूर्व बने लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े बाईपास के लिए कृषि भूमि का अधिग्रहण किया गया। अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर कृषि भूमि का मुआवजा राष्ट्रीय राजमार्ग के रेट पर कर दिया। इससे जिस मुआवजे पर 200 करोड़ रुपये ही खर्च होते, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को ढाई गुना ज्यादा 560 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े।

मामले का खुलासा तब हुआ जब एनएचएआई की ओर से 2020 में दायर मध्यस्थता अधिकरण की फाइल कुछ दिन पूर्व मौजूदा जिला मजिस्ट्रेट के सामने आई। इस वाद में एनएचएआई ने अभिनिर्णय व भुगतान पर प्रश्नचिह्न लगाया था। तब जिला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार मिश्र ने एडीएम न्यायिक राजकुमार द्विवेदी की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय कमेटी से जांच कराई। जांच में सामने आया कि मुआवजा वितरण में गड़बड़ी न की जाती तो एनएचएआई के 380 करोड़ रुपये बच जाते। हालांकि इस मामले में राजस्व विभाग का कोई अफसर बोलने को तैयार नहीं है।

राजस्व विभाग के अफसरों ने ऐसे किया खेल
केंद्र सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद वर्ष 2016 में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण (टू लेन से फोर लेन) की कवायद शुरू हुई। साथ ही, जिले से होकर गुजरने वाले 49.5 किमी मार्ग पर जगदीशपुर (उतेलवा से कनकूपुर) व मुसाफिरखाना में (मठा भुसुंठा से सराय सुलेमान) तक बाईपास का सर्वे भी हुआ। इस सर्वे में 30 गांव की जमीन आई जो कृषि कार्य से जुड़ी थी। वहीं, एनएच चौड़ीकरण में 15 गांव की कई हेक्टेयर जमीन आई।

जांच टीम में शामिल एक अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि राजस्व विभाग के तत्कालीन अफसरों ने जगदीशपुर बाईपास पर स्थित 95 हेक्टेयर व मुसाफिरखाना बाईपास पर 39 हेक्टेयर कृषि भूमि के स्वामियों को एनएच के रेट से भुगतान कर एनएचएआई को बड़ी आर्थिक क्षति पहुंचाई। प्रथम दृष्टया इसके प्रमाण भी मिले हैं।

Scroll to Top