ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आजम खां की सदस्यता रद्द करने पर जयंत ने उठाए सवाल ; भाजपा विधायक के मामले में नरमी क्यों

लखनऊ (मानवीय सोच) समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां की विधानसभा सदस्यता रद्द किए जाने पर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सवाल उठाते हुए यूपी के विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है।

जयंत ने पत्र में भाजपा विधायक विक्रम सैनी के मामले का हवाला देते हुए विधानसभा अध्यक्ष की मंशा पर सवाल उठाए हैं।

जयंत ने पत्र में लिखा है कि हेट स्पीच मामले में आजम खां की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई पर भााजपा विधायक विक्रम सैनी पर अब तक कार्रवाई नहीं की गई है जबकि 2013 में हुए मुजफ्फरनगर दंगो के लिए स्पेशल एमपीएमएलए कोर्ट ने उन्हें 11 अक्तूबर 2022 को जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत दो साल की सजा सुनाई है।

उन्होंने पूछा कि क्या सत्ता पक्ष और विपक्ष के लिए आपके मानक अलग-अलग हैं? उन्होंने भाजपा विधायक पर भी कार्रवाई करने की मांग की है।

 

Scroll to Top