BHU दीक्षांत समारोह की तैयारी शुरू: निकेश अरोड़ा होंगे मुख्य अतिथि

वाराणसी (मानवीय सोच) बीएचयू में दस दिसंबर को होने वाले 102वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर समितियों के गठन के बाद अब मुख्य अतिथि के नाम पर भी मुहर लगा दी गई है। इस बार समारोह में आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र और कैलिफोर्निया में पोलो ऑल्टो नेटवर्क के सीईओ

निकेश अरोड़ा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। विश्वविद्यालय में इस बार के दीक्षांत समारोह में 2019-20, 2020-21 और 2021-22 के मेधावियों को पदक दिया जाएगा। इसके साथ ही तीनों सत्र के विद्यार्थियों को उनके संकायों, संस्थानों में उपाधियां दी जाएंगी। बीएचयू के उपकुलसचिव शिक्षण डॉ. पुष्यमित्र त्रिवेदी की ओर से एक नवंबर को जारी आदेश में यह बताया गया है कि 10 दिसंबर को स्वतंत्रता भवन में सुबह दस बजे से दीक्षांत समारोह का मुख्य आयोजन होगा। मुख्य समारोह के आयोजन के बाद संस्थान और संकायों में भी समारोह आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *