ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

विकास दुबे की अवैध कमाई पर शिकंजा, ईडी ने 10 करोड़ से ज्यादा की सम्पत्तियां जब्त कीं

लखनऊ  (मानवीय सोच)   प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को गैंगस्टर विकास दुबे की 10 करोड़ से ज्यादा रुपये की बेनामी संपत्ति जब्त कर ली। इसे उसने अपने रिश्तेदारों व सहयोगियों के नाम पर खरीदा था। ये संपत्तियां कानपुर और आसपास के इलाकों में स्थित हैं। तलाशी अभियान के दौरान ईडी को दुबे की 28 से अधिक अवैध संपत्तियां मिली थीं। दुबे अपनी पत्नी ऋचा दुबे, रिश्तेदारों समेत जयकांत व उनके रिश्तेदारों के नाम पर जमीन पर कब्जा करता था। 

विकास दुबे तीन जुलाई 2020 के बिकरू नरसंहार का मुख्य आरोपी था। इसमें उसके घर पर छापा मारने गए आठ पुलिसकर्मियों की उसने और उसके सहयोगियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के एक हफ्ते के भीतर विकास दुबे और उसके गिरोह के पांच सदस्य पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए। ईसीआईआर दर्ज करने के बाद ईडी ने संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा अर्जित अवैध लाभ से संपत्ति खरीदने आदि के अपराध में शामिल व्यक्तियों की पहचान करने के लिए पीएमएलए-2002 के तहत आगे की जांच शुरू की।  

प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट-2002 के तहत जांच के दौरान 10.12 करोड़ रुपये की सम्पत्ति की पहचान व सत्यापन किया गया।  इसमें विकास दुबे, उनके परिवार के सदस्य,  जयकांत बाजपेयी व उनके परिवार के सदस्य समेत अन्य सहयोगियों की आपराधिक गतिविधियों द्वारा अर्जित अपराध की आय से अर्जित सम्पत्तियां शामिल हैं। 

विकास दुबे संगठित अपराध, भू माफिया, भ्रष्टाचार और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) आदि के लिए धन के गबन आदि में शामिल था। ईडी ने अपनी जांच में पाया कि ये व्यक्ति मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध में लिप्त थे और उन्होंने अचल संपत्तियों में अपराध की आय का निवेश किया था।  इस मामले की आगे भी जांच की जा रही है।

Scroll to Top