ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी में बेसिक स्कूलों के जिला समन्वयकों का मानदेय 20 से 35 हजार हुआ, योग्यता में भी बदलाव

लखनऊ (मानवीय सोच)  बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों का कामकाज देखने के लिए जिला समन्वयकों के पदों के लिए अब 35 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। वहीं जिला समन्वयक समेकित शिक्षा, निर्माण, एमआईएस व ईएमआईएस की शैक्षिक योग्यताओं में भी परिवर्तन किया गया है। इनके रिक्त पदों पर अब नई शर्तों के हिसाब से तैनाती होगी। ये पद संविदा के आधार पर हैं। प्रदेश में जिला समन्वयकों के 20 फीसदी पद रिक्त हैं। 

बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया। अभी तक इन पदों के लिए मानदेय लगभग 20 हजार रुपये दिया जाता था  लेकिन अब शैक्षिक योग्यताओं में बढ़ोत्तरी करने के साथ ही मानदेय बढ़ाकर 35 हजार रुपये कर दिया गया है। हालांकि पुरानी तैनाती पर मानदेय भी वही रहेगा। जब नए सिरे से चयन होगा तब ही मानदेय बढ़ेगा। हर जिले में आठ जिला समन्वयक तैनात किए गए हैं। 

अब जिला समन्यवयक निर्माण के लिए बीटेक-सिविल की योग्यता तय की गई है। इसके साथ ही दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए या फिर डिप्लोमा के साथ पांच वर्ष का अनुभव होना चाहिए। एमआईएस और ईएमआईएस के लिए न्युनतम 60 फीसदी अंकों के साथ बीटेक कम्प्यूटर साइंस के साथ दो वर्ष के अनुभव को वरीयता दी जाएगी। ये पद आउटसोर्सिंग के आधार पर संविदा से भरे जाएंगे।

इसके लिए जिलाधिकारी के अनुमोदन पर पांच सदस्यीय समिति का गठन होगा जो प्रमाणपत्रों का सत्यापन करेगी। ये कमेटी सीडीओ या अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित होगी। अभ्यर्थियों का दक्षता प्रमाणीकरण ये कमेटी करेगी। इस कमेटी में सूचना विज्ञान अधिकारी, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आदि सदस्य होंगे।

सर्वश्रेष्ठ दस अभ्यर्थियों का चयन कर जिलाधकारी के अनुमोदन के बाद सूची सेवा प्रदाता एजेंसी को उपलब्ध कराई जाएगी। ये सेवा प्रदाता एजेंसी दक्षता प्रमाणीकरण के बाद ऑफर लेटर देगी। जिला स्तर पर मैनपावर की तैनाती के संबध में प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए भी व्यवस्था बनाई जाएगी। जिससे मैनपावर की तैनाती में पारदर्शिाता बनी रहे।

Scroll to Top