ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अयोध्या के परिक्रमा मेले में भगदड़ मचने से दर्जन भर घायल

अयोध्या (मानवीय सोच)  मंगलवार रात शुरू हुई 14 कोसी परिक्रमा ने हनुमान गुफा के पास भगदड़ मचने से दर्जन भर घायल हो गए जिसमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात 12:48 से शुरू हुई 14 कोसी परिक्रमा में हनुमान गुफा के पास अचानक भगदड़ मच गई जिसके चलते लगभग दर्जनों लोग घायल हो गए।

कुछ घायलों को राजकीय श्रीराम अस्पताल अयोध्या ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको घर भेज दिया गया। गंभीर रूप से घायल 5 महिलाओं को जिला चिकित्सालय भेजा गया। जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

घायलों में बिट्टी पत्नी साधु राम अवस्थी आयु 70 वर्ष निवासी किशनगंज जिला बहराइच, रामादेवी पत्नी आज्ञाराम त्रिवेदी आयु 70 वर्ष निवासी बहराइच, कीर्ति कुमारी पत्नी राम नरेश मिश्रा आयु 40 वर्ष निवासी पखरपुर जिला बहराइच, कल्याना पत्नी रामकेवल आयु 60 वर्ष निवासी रामापुर थाना फखरपुर जिला बहराइच, सावित्री पत्नी सुंदरलाल आयु 60 वर्ष निवासी नौसहरा जनपद बहराइच, भगदड़ में घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस द्वारा रात्रि 3:30 बजे जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉक्टर शिशिर श्रीवास्तव ने घायलों को भर्ती कर उपचार शुरू किया।

सावित्री की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। अन्य चार महिलाओं का उपचार जनरल वार्ड में चल रहा है। वहीं, जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी घायलों का हालचाल लेने अभी तक जिला अस्पताल नहीं पहुंचा है।

Scroll to Top