ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

चुनाव से पहले EVM पर सवाल उठाने वाले ही कई बार बाद में जीत गए

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  केंद्रीय चुनाव आयोग के द्वारा आज गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया। दो चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। साथ ही हिमाचल प्रदेश चुनाव के साथ 8 दिसंबर को मतगणना होगी। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने तरीखों की घोषणा की। इस दौरान उनसे मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर उठाए गए सवालों पर पत्रकारों ने उनकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सीईसी ने कहा, ”कई बार चुनाव नतीजों से पता चला है कि जो लोग आयोग पर सवाल उठाते रहे हैं, उन्हें चौंकाने वाले नतीजे मिले हैं। चुनाव शुरू होने से पहले हमारे पास कई बार ईवीएम को लेकर लंबी-लंबी चिट्ठियां आती हैं, लेकिन वही मशीनें कई बार चुनाव के नतीजों में उन दलों को जिता देती हैं, जो शिकायत करते हैं। कई बार चुनाव से पहले निगेटिव माहौल बनाया जाता है। क्रिकेट मैच में हार के बाद कई बार टीमें अंपायर को दोष देती हैं, लेकिन यहां तो कोई थर्ड अंपायर नहीं है। यहां सबसे बड़ा अंपायर तो नतीजा ही है।”

पहले राउंड का मतदान 1 दिसंबर को होगा और दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। इसके बाद 8 दिसंबर को चुनाव का नतीजा आएगा। इसी दिन हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों का भी ऐलान होना है, जहां 12 नवंबर को एक ही राउंड में वोटिंग होने वाली है। गुजरात चुनाव में 2007 से ही दिसंबर में चुनाव होता रहा है और दो राउंड में वोटिंग की परंपरा रही है। चुनाव के ऐलान के साथ ही गुजरात में अधिसूचना लागू हो गई है। 

 

Scroll to Top