लखनऊ के प्रिंस मार्केट की चौथी मंजिल पर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

लखनऊ  (मानवीय सोच)  हजरतगंज स्थित प्रिंस मार्केट में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। प्रिंस मार्केट की चौथी मंजिल पर कपड़े की दुकान में आग लगने के बाद से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हजरतगंज प्रिंस मार्केट में काम्प्लेक्स में स्थित आरओ कम्पनी के दफ्तर से शुरू हुई आग चौथ मंजिल तक पहुंच गई। जिससे पूरी बिल्डिंग में धुंआ भर गया। बिल्डिंग में कई कोचिंग सेंटर हैं। जिनमें हादसे के वक्त छात्र मौजूद थे।

डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि पार्किंग स्टैंड पर तैनात कर्मचारियों ने सूचना दी थी। जिस पर हजरतगंज फायर स्टेशन से टीम मौके पर भेजी गई। एहतियातन एसडीआरएफ को भी मौके पर बुलाया गया। बिल्डिंग में आग लगने के वक्त कोचिंग सेंटर चल रहे थे। बड़ी संख्या में छात्र भी मौजूद थे। जो लपटें उठते देख घबरा गए। पुलिस और दमकल की टीम पहुंचती उससे पहले ही छात्र सीढ़ियों के रास्ते नीचे उतर आए। डीसीपी के मुताबिक करीब आठ गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *