ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

टोल देने को लेकर नेशनल हाईवे पर बवाल, टोल कर्मी और विधायक समर्थकों में मारपीट

यूपी   (मानवीय सोच)    बहराइच-बाराबंकी नेशनल हाईवे के शहावपुर टोल प्लाजा पर टोल देने को लेकर अपना दल के नानापारा विधायक के समर्थकों के साथ टोल कर्मियों का जमकर विवाद हुआ। इस दौरान जमकर मारपीट हुई जिसमें कई वाहनों के शीशे टूट गए। टोल कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर समर्थक हाईवे पर धरने पर बैठ गए।

विधायक भी वहीं मौजूद रहे। जिसके कारण पूरे नेशनल हाईवे का यातायात ठप हो गया। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो नजारा देख दंग रह गई। पुलिस की काफी मान मनौव्वल व कार्रवाई के आश्वासन पर विधायक व समर्थकों ने धरना समाप्त किया। पूरी घटना को लेकर विधायक द्वारा मुकदमा लिखे जाने को लेकर तहरीर भी दी गई है। मारपीट व हंगामे के कारण करीब एक घंटे तक नेशनल हाईवे का यातायात बाधित रहा। 

राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने जा रहे थे विधायक व समर्थक

अपना दल के विधानसभा नानापारा के विधायक रामनिवास वर्मा अपने समर्थकों के साथ कई वाहनों को लेकर लखनऊ में आयोजित अपना दल के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने जा रहे थे। शहावपुर टोल पर विधायक के वाहन को छोड़कर अन्य वाहनों से टोल लेने की बात कर्मचारियों ने कही। विधायक समर्थकों ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और विधायक समर्थक व टोल कर्मियों में मारपीट मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे भी निकले और पत्थरबाजी भी हुई। जिससे कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।

समर्थकों धरने पर बैठे 

मारपीट की घटना को लेकर आहत विधायक समर्थक के साथ नेशनल हाईवे पर ही गाड़ी खड़ी कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान विधायक भी वहीं मौजूद रहे। जिसके कारण नेशनल हाईवे का यातायात पूरी तरह ठप हो गया। टोल प्लाजा के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगने लगी। जाम लंबा होने पर सूचना पुलिस तक पहुंची। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और विधायक और उनके समर्थकों से बातचीत की। पुलिस अधिकारियों ने विधायक से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। काफी मान मनोबल के बाद विधायक और उनके समर्थकों ने नेशनल हाईवे पर दिया जा रहा धरना समाप्त किया। इस मामले को लेकर विधायक और समर्थकों ने मसौली थाने पहुंचकर टोल कर्मियों के खिलाफ अभद्रता मारपीट व तोड़फोड़ करने को लेकर तहरीर दी है।

Scroll to Top