ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

किम जोंग ने दक्षिण कोरिया की सीमा पर भेजे 180 लड़ाकू विमान

सियोल   (मानवीय सोच)   रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग ने पहले ही दुनिया का बड़ा नुकसान किया है और ऐसे में एक और युद्ध तबाही मचा सकता है। मामला दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया का है। दोनों देश एक बार फिर से युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं। दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि उसके पड़ोसी देश उत्तर कोरिया ने उसकी सीमा पर करीब 180 लड़ाकू विमान भेजे। दक्षिण कोरिया ने 180 उत्तर कोरियाई युद्धक विमानों का पता लगाने के बाद अपने लड़ाकू विमानों को मैदान में उतार दिया। दक्षिण कोरियाई सेना ने एक बयान में कहा, उत्तर कोरियाई विमान ने तथाकथित सामरिक माप रेखा के उत्तर में उड़ान भरी।

उत्तर कोरिया के जवाब में दक्षिण कोरिया ने F-35A स्टील्थ फाइटर्स सहित 80 विमानों को उतारा। सेना ने कहा कि अमेरिका के साथ विजिलेंट स्टॉर्म हवाई अभ्यास में भाग लेने वाले लगभग 240 विमानों ने अपना अभ्यास जारी रखा है। बताा जा रहा है कि किम जोंग उन इसी अभ्यास के खिलाफ हैं और इसीलिए दक्षिण कोरिया को धमका रहे हैं। 

वैसे ये पहला मौका नहीं है जब तानाशाह किंम जोंग उन ने अपने विमानों को दक्षिण कोरियाई सीमा के पास भेजा है। इससे पहले पिछले महीने 10 उत्तर कोरियाई युद्धक विमान सीमा के पास आए थे जिसके बाद दक्षिण कोरिया को भी अपने विमान उड़ाने पड़े। 

उत्तर कोरिया के विमान ऐसे समय में दक्षिण कोरिया की सीमा के पास से उड़ान भर रहे हैं जब किम जोंग उन एक के बाद एक कई मिसाइल टेस्ट कर रहे हैं। जापान ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया ने गुरुवार को कम से कम एक और मिसाइल समुद्र में दागी हैं जिसे मिलाकर वह एक दिन में कम से कम चार मिसाइल दाग चुका है। किम जोंग उन पिछले तीन दिनों में कम से कम 80 मिसाइलें दाग चुके हैं। उत्तर कोरिया की ओर से हथियारों के परीक्षण के जवाब में अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने बड़े पैमाने पर हवाई युद्धाभ्यास करने की घोषणा की थी। उत्तर कोरिया ने इसका जवाब देने की चेतावनी दी थी जिसके बाद बृहस्पतिवार रात को यह परीक्षण किया गया। 

रूस को गुप्त रूप से गोला-बारूद भेज रहा है उत्तर कोरिया : व्हाइट हाउस

अमेरिका ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर कोरिया “बड़ी संख्या” में तोप के गोलों की आपूर्ति रूस को कर रहा है जिससे उसे यूक्रेन के खिलाफ जंग में मदद मिले। ‘नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल’ के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिका का मानना है कि उत्तर कोरिया “यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि उन्हें मध्य पूर्व या उत्तरी अफ्रीका के देशों में भेजा जा रहा है।” उन्होंने रूसी प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए भेजे जा रहे गोला-बारूद की मात्रा पर एक विशिष्ट अनुमान देने से इनकार कर दिया। किर्बी ने कहा कि उत्तर कोरिया रूस को “गुप्त रूप से” गोला-बारूद की आपूर्ति कर रहा है, लेकिन “हम अभी यह निर्धारित करने के लिए निगरानी कर रहे हैं कि शिपमेंट (खेप) वास्तव में प्राप्त हुई है या नहीं।”

Scroll to Top