ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

माफिया मुख्तार का MLA बेटा अब्बास गिरफ्तार : ED ने प्रयागराज कोर्ट में किया पेश

प्रयागराज   (मानवीय सोच)   माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी को ईडी ने प्रयागराज की जिला जज की अदालत में पेश किया। पूछताछ के लिए ईडी रिमांड के लिए आवेदन किया है। ईडी ने कोर्ट से अब्बास की 14 दिन की कस्टडी रिमांड मांगी है। हालांकि अभी तक कोर्ट का इस पर कोई फैसला नहीं आया है। थोड़ी देर में इस पर कोई फैसला आ सकता है। पेशी के दौरान कोर्ट को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। इसके पहले उसका मेडिकल मुआयना कॉ्ल्विन अस्पताल में कराया गया था। 

बता दें किप्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को नौ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। रात करीब 12 बजे उसे मेडिकल के लिए लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच मोतीलाल नेहरू जिला चिकित्सालय (कॉल्विन अस्पताल) ले जाया गया। इसके बाद उसे दोबारा ईडी दफ्तर लाकर नजरबंद कर दिया गया। फिलहाल ईडी की ओर से कोई बयान नहीं जारी किया गया। माफिया मुख्तार अंसारी पर पिछले साल जुलाई में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया था। इस मामले में 20 मई को ही उसके बड़े बेटे अब्बास अंसारी व छोटे बेटे उमर से पूछताछ की गई थी।

पिछले महीने जारी किया था लुकआउट नोटिस
मुख्तार पर दर्ज मनी लांड्रिंग मामले की जांच में जुटी ईडी ने पिछले महीने ही अब्बास के देश से बाहर जाने पर रोक लगा दी थी। इसके तहत उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। इससे पहले उसकी मां अफ्शा अंसारी के खिलाफ भी लुकआउट नोटिस जारी हुआ था। 

भाइयों व अन्य रिश्तेदारों से हो चुकी है पूछताछ
मुख्तार पर पिछले साल जुलाई में मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया गया था। इसके लिए उसके खिलाफ लखनऊ व मऊ में दर्ज मुकदमों को आधार बनाया गया था। इस मामले में बेटों के अलावा उसके भाई सांसद अफजाल अंसारी व सिगबतउल्लाह अंसारी को भी बुलाकर घंटों पूछताछ की जा चुकी है। 

Scroll to Top