ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पर जमकर बरसे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ; धारा 370 ने देश को दिया आतंक का दंश

यूपी    (मानवीय सोच)   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने आतंकवाद की जड़ को पैदा करने के लिए देश में धारा 370 लगाई थी। जानबूझ कर जम्मू-कश्मीर में लगाई गई 370 देश ने आंतकवाद का दंश झेला। कांग्रेस के शासनकाल में ही आंतकवादी और आतंकवाद दोनों ही चरम सीमा पर थे।

सोमवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी सीएम योगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को जैसे ही अवसर मिला उन्होंने धारा 370 को जम्मू-कश्मीर से हटा दिया। अब जम्मू-कश्मीर भी अब देश के बाकि राज्यों की तरह ही है। कहा कि अब हिमाचल प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के लोग जम्मू- कश्मीर जाकर जमीन खरीद कर अपना मकान भी बना सकते हैं।

कहा कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए धारा 370 को नहीं हटाया, और सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है। कहा कि कांग्रेस न तो देश की आंतरिक सुरक्षा कर सकती है, और न ही देशवासियों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की शरुआत कर सकती है।  लाेगों को संबोधित करते हुए योगी ने पूछा कि क्या कांग्रेस धारा 370 को हटा सकती थी?  

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर भी साधा निशाना
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ में कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा तो दूसरी ओर, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर भी जमकर प्रहार किया। योगी ने दोनों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश में जब भी कोई संकट आता है, दोनों भाई-बहन देश छोड़कर विदेश भाग जाते हैं। कहा कि कोरोना संकट के दौराना भी दोनों भाई-बहन नदारद दिखे।

अयोध्या राम मंदिर कार्ड खेला
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार अयोध्या राम मंदिर कार्ड खेला। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में ही अयोध्या राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ था। हिमाचल प्रदेश को देवभूमि कहकर योगी का कहना था कि यहां आकर सभी शांति की अनुभूति करता है। 

Scroll to Top