ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दुनिया को तबाह करने पर तुले चीन-पाकिस्तान ; कोरोना से भी ज्यादा घातक वायरस मिलकर बना रहे

रावलपिंडी   (मानवीय सोच)  पाकिस्तान और चीन की दोस्ती दुनियाभर के देशों से छिपी हुई नहीं है। चीन कई बार पाकिस्तान की आर्थिक मदद कर चुका है। वहीं, पाकिस्तान भी चीन के काले कारनामों का समर्थन करने से भी नहीं चूकता है। दोनों की दोस्ती अब और खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। दोनों मिलकर दुनिया को तबाह करने पर तुले हुए हैं। रिपोर्ट्स हैं कि चीन और पाकिस्तान मिलकर कोरोना वायरस से भी अधिक घातक वायरस बना रहे हैं। दोनों ही देश रावलपिंडी की रिसर्च लैब में इस वायरस को विकसित करने के लिए पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट में जियो-पॉलिटिक के हवाले से कहा गया है कि वुहान इंस्टीट्यूट और डिफेंस साइंस एंड टेक्नोलॉजी ऑर्गनाइजेशन (डीएसटीओ) द्वारा इस विशेष प्रोजेक्ट को अंजाम दिया जा रहा है। बता दें कि डीटीएसओ पाकिस्तानी सेना द्वारा चलाया जाता है। हालांकि, पाकिस्तान ने साल 2020 में किसी विशेष परियोजना को अंजाम दिए जाने की खबरों का खंडन किया था। जियो-पॉलिटिक की रिपोर्ट के मुताबिक, रिपोर्ट में बताए गए पाकिस्तान की जैव सुरक्षा स्तर-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला के बारे में कुछ भी रहस्य नहीं है।”

यह प्रयोगशाला रावलपिंडी में चाकलाला छावनी में स्थित है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि यह एक अत्यधिक सुरक्षित क्षेत्र है और इसका नेतृत्व टू स्टार जनरल करते हैं। कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि चीन वास्तव में ऐसे रोगजनकों को विकसित करने पर काम कर रहा है जिनमें कोविड से कहीं अधिक नुकसान करने की क्षमता है।

चीन से ही निकला कोरोना वायरस!
साल 2020 से दुनियाभर में कहर बरपाने वाले कोरोना वायरस के बारे में चीन पर गंभीर आरोप लगते रहे हैं। दुनिया में अब तक कोरोना से लाखों लोगों की जान जा चुकी है। जब से कोविड का दौर शुरू हुआ, तभी से चीन को शक की निगाह से देखा जाता रहा है। हाल ही में अमेरिका की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोविड-19 चीन के ही लैब से निकला था। यह रिपोर्ट अमेरिका सीनेट कमेटी ने जारी की है।

इस रिपोर्ट का शीर्षक है, ‘कोविड-19 महामारी की उत्पत्ति का विश्लेषण।’ इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हो सकता है जानबूझकर वायरस को जन्म न दिया गया हो, लेकिन यह मानवीय भूल, मशीनी खराबी, किसी जानवर पर प्रयोग का परिणाम हो सकता है। वहीं, दूसरी ओर अब कोरोना वायरस चीन के लिए ही कहर बन चुका है। कई इलाकों में लॉकडाउन लागू किया जा चुका है, जबकि दुनिया की सबसे बड़ी आईफोन फैक्ट्री के आसपास के क्षेत्र को भी बंद कर दिया गया।

Scroll to Top