ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बोर्ड परीक्षा में अनुचित साधनों की जांच के लिए होंगी सील पैक उत्तर पुस्तिकाएं

प्रयागराज  (मानवीय सोच)  : उत्तर प्रदेश बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 2023 में शामिल होने के लिए राज्य भर में पहली बार पंजीकृत करीब 58 लाख छात्र-छात्राओं को सिली हुईं उत्तर पुस्तिकाएं मिलेंगी। राज्य माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) के कदम का उद्देश्य नकल माफिया को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर मेधावी छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को जानबूझकर बदलने से रोकना है।

आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, बोर्ड के 10 संवेदनशील जिलों को सिली हुई उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने के प्रयोग के बाद लिया गया है, जहां 2020 में कुछ गड़बड़ झाला देखा गया था।

हाई स्कूल के 31,16,458 और इंटरमीडिएट के 27,50,871 सहित कुल 58,67,329 छात्र 2023 की परीक्षा में शामिल होंगे।

इस कदम का उद्देश्य परीक्षाओं को अनुचित साधनों से मुक्त बनाना भी है।

ऐसे कई मामलों में बोर्ड ने केंद्र प्रबंधकों और शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है और इस तरह की घटनाओं को लेकर दोषी स्कूलों को परीक्षा से वंचित किया है।

इन जिलों में मथुरा, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, हरदोई, बलिया, जौनपुर, आजमगढ़, अलीगढ़, गाजीपुर और कौशांबी शामिल हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि इस वर्ष बोर्ड ने शासकीय मुद्रणालय के अधिकारियों से अनुरोध किया है कि सभी 75 जिलों को केवल सील पैक उत्तर पुस्तिकाएं प्रदान की हैं।

 

Scroll to Top