ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ऐसा गेम जिसमें हारते ही हो जाती है मौत ; खेलने की नहीं हो रही है हिम्मत

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) गेमिंग इंडस्ट्री लगातार बदलती रहती है. अब एक नई रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है. Oculus Rift के फाउंडर और डिजाइनर  ने अपने लेटेस्ट वर्चुअल रियलिटी (VR) मास्टरपीस के बारे में जानकारी दी है. इसको लेकर बताया गया है कि अगर आप गेम में मरते हैं तो आप रियल लाइफ में भी मर जाएंगे.

तंत्रिका वाहक दिया गया है नाम

ये VR हेडसेट काफी पावरफुल रहेगा. उन्होंने अपने ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी है कि इस हेडसेट को लेकर उन्होंने जानकारी दी कि इस पर आधा काम हो चुका है. इसको उन्होंने NerveGear नाम दिया है. ये एक नॉर्मल वीआर की तरह होगा जिसमें तीन एक्सप्लोसिव चार्ज तक हो सकते हैं.

इन चार्ज को फोटोसेंसर से फिट किया जाएगा. इससे प्लेयर जैसे ही गेम में मरेगा रियल लाइफ में भी उसकी मौत हो जाएगी. ये एक्सप्लोसिव तब एक्टिवेट होंगे जब किसी खास फ्रीक्वेंसी में स्क्रीन पर रेड फ्लैश होगी. इसको गेम डिजाइनर गेम के हिसाब से डिजाइन कर सकते हैं.

वर्चुअल वर्ल्ड में रियल का अहसास

Palmer Luckey ने अपने ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी है कि रियल लाइफ को वर्चुअल अवतार से जोड़ने का आइडिया हमेशा से उन्हें आकर्षित करता रहा है. आप दांव को मैक्सिमम लेवल तक ले जाते हैं और लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि वो वर्चुअल वर्ल्ड और इसमें मौजूद प्लेयर्स से कैसे इंटरैक्ट करते हैं.

वो आगे बताते हैं कि ग्राफिक्स बेहतर करने से गेम ज्यादा रियल लग सकता है. लेकिन, गंभीर परिणामों का खतरा ही गेम आपको और गेम के हर दूसरे व्यक्ति को वास्तविक महसूस करा सकता है. गेमिंग के लंबे इतिहास में ये एक ऐसा एरिया है जिसे कभी एक्सप्लोर नहीं किया गया है.

उन्होंने कहा है कि उनकी भी अभी तक इसको यूज करने की हिम्मत नहीं हुई है. उन्होंने आगे बताया कि ये परफेक्ट सिस्टम नहीं है. उनके पास एंटी-टैम्पर मैकेनिज्म को लेकर भी प्लान है. वो इसको ऐसा बनाना चाहते हैं कि वीआर हेडसेट को रिमूव करना या नष्ट करना असंभव हो.
उन्होंने कहा कि ये वीआर हेडसेट अभी केवल आर्ट का एक पीस है लेकिन, ये पहला VR डिवाइस है जो फिक्शन से अलग लोगों को मारने की क्षमता रखता है. उनका दावा है कि ये आखिरी नहीं होगा. इस वीआर को को लेकर कई लोग सवाल उठा रहे हैं. लोगों का कहना है कि ऐसे खतरनाक वीआर को बैन करने पर सरकार को सोचना चाहिए.

Scroll to Top