ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

डिंपल के खिलाफ बीजेपी से अपर्णा यादव के चुनाव लड़ने की अटकलें

लखनऊ  (मानवीय सोच) मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को होने वाले उपचुनाव में बीजेपी अपर्णा यादव पर दांव लगा सकती है। अगर ऐसा होता है तो समाजवादी पार्टी की इस परंपरागत सीट पर नेताजी की दो बहुएं आमने-सामने होंगी। दरअसल समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी सीट पर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को खड़ा किया है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही है कि बीजेपी मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को उम्मीदवार बना सकती है। 

कौन हैं अपर्णा यादव?

अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। अपर्णा ने साल 2017 में लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन वो बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थी। बाद में अपर्णा यादव ने बीजेपी का दामन थाम लिया। अपर्णा लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में जीव आश्रम नाम का एक एनजीओ चलाती हैं जहां गाय, भैंस और कुत्तों की देखभाल की जाती है। अपर्णा यादव के पिता पत्रकार हैं और पूर्व राज्य सूचना आयुक्त रह चुके हैं।

अगर बीजेपी मैनपुरी सीट से अपर्णा यादव को मैदान में उतारती है तो ये चुनाव काफी दिलचस्प हो जाएगा। फिर देखने वाली बात होगी कि मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव किसका साथ देते हैं। हालांकि माना जा रहा है कि अगर ये सियासी समीकरण बनता है तो शिवपाल यादव डिंपल की बजाय अपर्णा यादव का साथ देंगे। इसके साथ ही पिछले दिनों ये भी अटकलें चल रही थी कि बीजेपी मैनपुरी सीट से शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव को उम्मीदवार बना सकती है। हालांकि ये सिर्फ कयास हैं। बीजेपी ने अभी तक मैनपुरी सीट पर उम्मीदवारी पर पत्ते नहीं खोले हैं।

Scroll to Top