ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

तालिबान ने लगाया बैन ; अफगानिस्तान के मनोरंजन पार्कों में नहीं जा पाएंगी महिलाएं

काबुल  (मानवीय सोच) अफगानिस्तान में महिलाएं अब मनोरंजन पार्कों में नहीं जा सकेंगी। तालिबान ने महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। तालिबान सरकार की “नैतिक पुलिस” ने बुधवार को आदेश दिया कि अफगानिस्तान में महिलाओं को देश के मनोरंजन पार्कों में प्रवेश से वंचित कर दिया जाएगा। लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई अशरफ गनी सरकार को सत्ता से हटाने के बाद तालिबान पहले ही अफगान महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंध लगा चुका है। तालिबान के इस नए आदेश से महिलाओं की स्वतंत्रता को और प्रभावित होने का खतरा है।

अफगानिस्तान के ‘पुण्य का प्रचार और बुराई की रोकथाम’ मंत्रालय (एमपीवीपीवी) के एक प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि महिलाओं को मनोरंजन पार्क में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। दो पार्क संचालकों के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने कहा कि तालिबान ने उन्हें महिलाओं को अपने पार्कों में प्रवेश नहीं करने का निर्देश दिया है।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इन नए प्रतिबंधों को कैसे लागू किया जाएगा, क्योंकि कुछ दिनों पहले इसी मंत्रालय ने एक नियम में कहा था कि पार्कों को महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग विभाजित किया जाना चाहिए। साथ ही नियम में कहा गया था कि महिलाओं के लिए पार्कों में जाने के लिए अलग-अलग दिन तय होने चाहिए।

Scroll to Top