ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया ; कस्टम ने लगाया जुर्माना

मुंबई (मानवीय सोच)  शाहरुख खान और उनकी टीम को शुक्रवार को देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने रोक लिया और  महंगी घड़ियों के लिए करीब सात लाख रुपये की कस्टम ड्यूटी चुकाने के बाद वे एयरोपोर्ट से बाहर निकले। शाहरुख या उनकी कंपनी की ओर से इसपर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। शाहरुख खान, उनकी मैनेजर पूजा ददलानी और टीम के अन्य सदस्य यूएई के शारजाह से लौटे थे।

वे शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर में भाग लेने गए थे और शाहरुख खान को वहां ग्लोबल आइकॉन ऑफ सिनेमा एंड कल्चरल नरेटिव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। शाहरुख खान प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे मुंबई लौटे थे। एयरपोर्ट से निकलने के दौरान उनके लगेज में कई सारे खाली डिब्बे मिले, जिनमें लग्जूरी वॉच रखी जाती हैं।

क्या है मामला?

बताया जा रहा है कि पूछताछ के बाद शाहरुख खान अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकल गए, लेकिन उनके बॉडीगार्ड रवि सिंह और टीम के बाकी सदस्यों को रोक लिया गया। एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के सूत्रों के मुताबिक, बॉलीवुड स्टार के पास करीब 18 लाख रुपये की महंगी घड़ियों के कवर थे। कस्टम्स की प्रकिया शनिवार सुबह तक चली। सुबह करीब 8 बजे प्रॉसेस पूरा होने के बाद ही कस्टम अधिकारियों ने रवि को छोड़ा। 

शाहरुख के बॉडीगार्ड के नाम पर बिल

एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद पूछताछ की प्रक्रिया करीब एक घंटे तक चली। इसके बाद कस्टम्स ने शाहरुख खान से सिर्फ ड्यूटी चुकाने के लिए कहा, जिसके लिए उन्होंने हामी भर दी। उन्हें और पूजा ददलानी को एयरपोर्ट से जाने दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिल शाहरुख के बॉडीगार्ड के नाम पर बना है। हालांकि कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कस्टम ड्यूटी शाहरुख खान के क्रेडिट कार्ड से चुकाई गई। 

Scroll to Top